होर्मुज में 2 और टैंकरों पर ईरान का हमला, भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Strait of Hormuz Attack: ईरान और अमेरिका के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में खूनी  खेल चल रहा है, जिसका खामियाजा अब भारतीयो को भुहतना पड़ रहा है. ताजे अपडेट के मुताबिक, ईरान ने फिर से दो तेल टैंकरों पर हमला बोला है, जिसमें एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है. जबकि 8 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घायल क्रू मेंबर्स में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक बताए जा रहे हैं. जिनमें चार की हालत गंभीर है.
इस बीच अमेरिका भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना दबाव बढ़ाने के लिए हमले कर रहा है. इससे दो दिन पहले भी भारतीय नाविकों वाले एक जहाज पर हमला हुआ था. उसमें भी एक भारतीय नाविक तापता हो गए थे. जबकि 10 अन्य ने समंदर में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई थी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ओमान के नियंत्रण वाले हिस्से में हुआ हमला

तेल टैंकरों पर हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ओमान के नियंत्रण वाले हिस्से में हुआ. ये टैंकर संयुक्त अरब अमीरात के थे. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों की पुष्टि की है. इस हमले में एक क्रू मेंबर की मौत हुई. यूएई के टैंकरों पर भारतीय नाविक तैनात थे.
यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय तेल टैंकर ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहियाह’ को ईरान की दो क्रूज मिसाइलों ने निशाना बनाया. यह हमला ओमान के समुद्री क्षेत्र में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दक्षिणी हिस्से में हुआ, जिसके बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई. हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल दोनों टैंकर सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए हैं.

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

मंत्रालय ने बताया कि हमले के दौरान ‘मोम्बासा’ पर तैनात एक भारतीय क्रू मेंबर की जान चली गई. सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. वहीं, मृत भारतीय नाविक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा, उसे इस हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है. साथ ही अपने नागरिकों, क्षेत्र और समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version