Sudan Conflict: सूडान में गृह युद्ध के पीछे UAE का हाथ, सरकार ने लगाया ये गंभीर आरोप

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sudan Conflict: दुनिया के कई हिस्सों में इस समय जंग चल रही है. कई देश एक दूसरे से लड़ रहे हैं. वहीं, अफ्रीकी देश सूडान में 17 महीनों से भयंकर गृह युद्ध जारी है. इस युद्ध के पीछे अरब देश UAE का नाम भी सामने आ रहा है. सूडान सेना ने आरोप लगाया है कि गृह युद्ध में UAE का पूरा हाथ है. इसके पीछे सोने का लालच भी बताया जा रहा है.

दरअसल, युद्ध में अक्सर आरोप लगता आ रहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे ताकतवर पश्चिमी देश अपने निजी फायदे के लिए अन्य देशों में जंग को हवा देते हैं. सीरिया, लीबिया, इराक और अफगानिस्तान जैसे देशों में ऐसा देखने को भी मिला. लेकिन अफ्रीकी देश सूडान की तस्वीर इससे थोड़ी अलग है. यहां पिछले 17 महीने से चल रहे गृह युद्ध को हवा देने के पीछे अरब देश UAE का नाम सामने आया है.

हथियार और मिसाइल दे रहा UAE

बता दें कि सूडान सरकार ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर आरोप लगाया कि वह सूडान की पैरामिलिटरी फोर्स रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) को हथियार, मिसाइलें और एम्युनेशन दे रहे हैं, जिसकी वजह से यहां जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. बता दें कि सूडान सरकार की तरफ से ये आरोप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद लगाया गया है, जहां काउंसिल के 15 मेंबर्स ने सूडान के पश्चिमी दारफुर क्षेत्र में आर्म्स एम्बार्गो (प्रतिबंध) को 12 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया है.

सूडान सरकार ने UAE पर लगाए ये गंभीर आरोप

ज्ञात हो कि सूडान में पिछले 17 महीनों से देश की सेना और पैरामिलिट्री बलों के बीच संघर्ष चल रहा है. सूडान के राजदूत अल-हरिथ मोहम्मद ने आरोप लगाया कि UAE RSF को भारी मात्रा में हथियार दे रहा है. सबूत के तौर पर उन्होंने हाल ही में चाड से होकर RSF को भेजे गए हथियारों के शिपमेंट का हवाला दिया. अल-हरिथ ने कहा कि मानवीय सहायता के लिए चाड की सीमा फिर से खोली गई है, आद्रे सीमा का इस्तेमाल RSF को हथियार पहुंचाने के लिए किया जा रहा है.

सोने की अवैध स्मगलिंग

सूडान के राजदूत अल-हरिथ मोहम्मद ने यह भी दावा किया कि यूरोपीय बुलियन बाजार ने खुलासा किया है कि UAE सूडानी सोने से मुनाफा कमा रहा है. इससे पहले भी देश में गृहयुद्ध के बीच सूडान ने आरोप लगाया है कि UAE सूडानी सोने की अवैध स्मगलिंग कर रहा है. अब सूडान सरकार संयुक्त राष्ट्र से RAF और उसका समर्थन करने वाले देशों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version