Stock Market: तेजी के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स (BSE Sensex) 330 अंक से भी अधिक की तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स 9 बजकर 26 मिनट के करीब 336.62 अंक की उछाल लेकर 81,859.78 के स्‍तर पर ट्रेड करते दिखा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 115.7 अंक की बढ़त लेकर 25,034.15 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. व्यापक सूचकांक सकारात्मक दायरे में ओपेन हुए. बैंक निफ्टी सूचकांक 261 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त लेकर 51,271 के स्‍तर पर ओपेन हुआ.

टॉप गेनर और टॉप लूजर

एनएसई निफ्टी 50 सूचकांक पर टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को, भारती एयरटेल और अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड के शेयर टॉप गेनर रहे. वहीं, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया और बजाज फिनसर्व टॉप लुजर रहे. प्री-ओपनिंग के दौरान भी शेयर बाजार में जोश देखने को मिला. सेंसेक्स में 348 अंक उछाल दर्ज की गई थी, जबकि निफ्टी भी 126 अंक से अधिक उछला था.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version