दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुजफ्फरनगरः यूपी के मुजफ्फरनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. गुरुवार की सुबह दिल्ली-देहरादून हाइवे पर केदारनाथ जा रहे लोगों की कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

केदारनाथ जा रहे कार सवार
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात गौंडा कस्बा से रेडीमेड व्यापारी केदारनाथ के लिए अर्टिगा गाड़ी कार से निकले. गुरुवार की सुबह दिल्ली-देहरादून हाइवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की ट्रक से पीछे टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा मृतक अलीगढ़ जनपद के रहने वाले थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

रूस-पाकिस्तान की बढ़ी नजदीकी से भारत अलर्ट! पुतिन ने भेजा अपना खास मंत्री, क्या बढ़ेगी टेंशन?

Russia Pakistan: भारत के पड़ोसी पाकिस्तान और रूस के बीच रिश्तों में नजदीकी देखने को मिल रही है. इसी...

More Articles Like This

Exit mobile version