भारत के सुदर्शन चक्र मिशन में रूस ने दिखाई दिलचस्पी, कहा- सिस्टम के विकास में…

Sudarshan Chakra Mission : हाल ही में 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कई बड़े एलान किए थे. बता दें कि उस शुभ मौके पर पीएम मोदी ने सुदर्शन चक्र मिशन की भी घोषणा की थी. जानकारी देते हुए बता दें कि ये मिशन भारत की नई रक्षा प्रणाली को लेकर है, इस मिशन के तहत भारत अपने दुश्मनों के हवाई हमलों से रक्षा करने के साथ उन पर वार भी करेगा. इसके साथ ही भारत के इस मिशन में रूस ने भी दिलचस्पी दिखाई है.

सिस्टम के विकास में रूसी उपकरण होंगे शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मिशन का जिक्र करते हुए रूसी दूतावास उप-प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत के आयरन डोम मिशन सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम में रूसी साझेदारी की बात की. इसके साथ ही बाबुश्किन ने उम्मीद जताई कि इस सिस्टम के विकास में रूसी उपकरण शामिल होंगे.

हिन्‍दी भाषा में किया सबका स्‍वागत  

इसके साथ एक चौंकाने वाला पल भी सामने आया. जानकारी देते हुए बता दें कि रोमन बाबुश्किन ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हिन्‍दी में करते हुए सभी का स्वागत किया. ऐसे में उन्‍होंने मीडिया से बातचीत करलते हुए कहा कि “शुरुआत करेंगे… श्री गणेश करेंगे.”

अमेरिकी टैरिफ पर भी दिया बयान

इसके साथ ही बातचीत के दौरान उन्होंने भारत पर अमेरिकी टैरिफ पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत के रूसी तेल खरीदने को रोकने के लिए अमेरिकी दवाब को गलत बताया और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए भी ठीक नहीं है.

 इसे भी पढ़ें :- 2027 तक इस देश पर कब्जा कर सकता है चीन? उनके लॉन्चर को लेकर अमेरि‍का ने किया दावा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version