बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे PM, भारत सहित 13 देशों को न्योता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्लादेश में हुए चुनाव में बीएनपी ने शानदार जीत हासिल की गई. बाग्लादेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है. बीएनपी के मुखिया तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी. इस खास अवसर के लिए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत सहित 13 देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है.

आमंत्रित देशों की सूची

आमंत्रित देशों की सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संसद के साउथ प्लाजा में होगा. मालूम हो कि बीएनपी ने हाल ही में हुए आम चुनाव में शानदार जीत हासिल की है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version