स्वीडन के स्कूल में फायरिंग, 10 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sweden: मध्य स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में दस लोग मारे गए हैं. वहीं कई अन्‍य लोगों के घायल होने की भी खबर है. यहां ऑरेब्रो के बाहरी क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई है. अचानक हुई इस घटना से इलाके में लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची. यह घटना कैसे हुई, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है कि मृतकों में बंदूकधारी शामिल हैं या नहीं.

इस स्‍कूल में हुई फायरिंग

स्‍टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर यह घटना हुई है. स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्टो एड फोरेस्ट ने बताया कि ये घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि फायरिंग स्कूल (भवन) के अंदर हुई है या बाहर. कैंपस रिसबर्गस्‍का नामक स्‍कूल में ये गोलीबारी हुई है, इसमें 20 साल से ज्यादा उम्र के छात्र पढ़ते हैं.

पीएम क्रिस्‍टर्सन ने जताया दुख  

वहीं इस मामले में स्‍वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ये पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है. वहीं पुलिस अधिकारी फॉरेस्ट ने कहा कि ‘हमें लगता है कि वह अकेला अपराधी है. फायरिंग की घटना बेहद दुखद थी, इसमें कई लोग शामिल थे. यह एक भयानक घटना है, यह असाधारण है और एक बुरा सपना है. जनता से इस क्षेत्र से दूर रहने और घर से न निकले का आग्रह किया गया है.

पुलिस के साथ निकट संपर्क में सरकार

स्वीडन के न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने पुलिस अभियान में तेजी बताई और कहा कि सरकार पुलिस के साथ निकट संपर्क में है. घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए है. स्वीडन में हुई इस घटना में मारे गए लोगों की ये संख्या पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है. हालांकि इससे पहले भी विदेशों से इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें :- 5 February: ब्रिटेन में चीनी से बने उत्पादों के वितरण पर लगी सीमा समाप्त, इन मामलों में भी खास है ये दिन

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version