सीमा पार कर अवैध रूप से ताजिकिस्तान में घुसे दो अफगानी नागरिकों की सेना से मुठभेड़ में मौत

Must Read

Kabul: ताजिकिस्तान की अफगानिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा बलों और दो अफगान नागरिकों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों की मौत हो गई. ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी राज्य समिति के मुताबिक दोनों अफगान नागरिक अवैध रूप से सीमा पार करके ताजिकिस्तान में दाखिल हुए थे. ताजिक अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से 17 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. ताजिक अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों लोग अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले के बरजांगी गांव के रहने वाले थे.

आरोपों के तहत शुरू की कार्रवाई 

ताजिक मीडिया रिपोर्टों की मानें तो दोनों ने खाटलोन प्रांत के जयहून जिले के फतहोबोद इलाके से सीमा पार की थी. ताजिकिस्तान के अधिकारियों ने इस घटना से जुड़े मामलों में नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध रूप से सामान लाने-ले जाने, गैरकानूनी तरीके से लोगों को सीमा पार कराने और अवैध हथियार रखने जैसे आरोपों के तहत कार्रवाई शुरू की है. रिपोर्ट के मुताबिक ताजिक सीमा सुरक्षा बलों ने दोनों संदिग्धों को रुकने और आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया.

दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी

आरोप है कि दोनों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दोनों अफगान नागरिक मारे गए. घटनास्थल की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को एक AK-47 राइफल, एक मकारोव पिस्तौल और दो बैग मिले. इन बैगों में कुल 17 किलोग्राम गांजा रखा हुआ था. ताजिक अधिकारियों ने मुठभेड़ की सही तारीख सार्वजनिक नहीं की है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

देशों के बीच सीमा सुरक्षा एक संवेदनशील मुद्दा

अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमा पर पिछले कुछ महीनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं. दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा पहले से ही एक संवेदनशील मुद्दा बनी हुई है. ताजिक मीडिया संस्था एशिया-प्लस ने ताजिकिस्तान की ड्रग कंट्रोल एजेंसी के हवाले से बताया कि 2026 के पहले 6 महीनों में अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर 7 मुठभेड़ हुईं. इन घटनाओं में कुल 17 अफगान नागरिकों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है.

1,513 KG मादक पदार्थ जब्त

इसी अवधि में ताजिक सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान से लगी सीमा पर करीब 1,513 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए. अप्रैल में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. ताजिक अधिकारियों के मुताबिक खाटलोन प्रांत के फरखोर जिले में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दो अफगान नागरिक मारे गए थे. उनके पास से करीब 25 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया था.

इसे भी पढ़ें. 2034 का इंतजार नहीं! 2029 में लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’? राज्यों से मिली रजामंदी, जानिए सरकार का मास्टरप्लान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This