अमेरिका में आतंकी हमला, संदिग्ध ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ कहकर फेंका पेट्रोल बम; 6 लोग झुलसे

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Attack in US: अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर इलाके में रविवार को एक शख्स ने कई लोगों पर मोलोटोव कॉकटेल से हमला किया है, जिससे छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, इस हमले को लेकर अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई ने कहा कि ये एक टार्गेट आतंकी हमला है. बता दें कि मोलोटोव कॉकटेल एक पेट्रोल बम की तरह काम करता है.

दरअसल, इजरायली बंधकों की याद में बोल्डर के आउटडोर मॉल के बाहर कुछ लोग इक्‍ट्ठा हुए थें तभी वहां एक फिलिस्तीन समर्थक आ गया और उसने वहां मौजूद लोगों के एक समूह पर मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) फेंक दिया, जिससे करीब छह लोग झुलस गए.  वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे भी लगाए.

फ्री फिलिस्तीन का लगाया नारा

बता दें कि हमलावर की पहचान मोहम्मद सबरी सोलिमन के रूप में हुई है, जिसे हमला करने के बाद ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाने के दौरान हिरासत में ले लिया गया. वहीं, इस मामले में बोल्डर पुलिस प्रमुख स्टीफन रेडफर्न ने कहा कि यह हमला गाजा में रह रहे इजरायली बंधकों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि इस मामने में अभी उनके पास जो जानकारी है, वह बहुत प्रारंभिक है.

हमलावर का भी अस्‍पताल में चल रहा इलाज

वहीं, एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने इसे आतंकी घटना करार दिया है.  हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे का मकसद जानना अभी जल्दबाजी होगी. फिलहाल गवाहों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हिरासत में लिए जाने के दौरान हमलावर सोलिमन भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना का वीडियों भी आया सामने

बता दें कि इस घटनास्थल से इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है कि ‘वह वहीं है. वह मोलोटोव कॉकटेल फेंक रहा है.’ इसी बीच एक पुलिस अधिकारी अपनी बंदूक निकाले हुए नंगे सीने वाले संदिग्ध की ओर आगे बढ़ा. उसके दोनों हाथों में मोलोटोव कॉकटेल की बॉटल लिए था. तभी उसे हिरासत में ले लिया गया.

पहले भी अमेरिका में हुई थी, ऐसी घटना

अमेरिका में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है. इससे पहले वाशिंगटन में दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की शिकागो में एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी, जिसने चिल्लाते हुए कहा था, ‘मैंने यह फिलिस्तीन के लिए किया, मैंने यह गाजा के लिए किया है.’

इसे भी पढें:-नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ का कहर, सिक्किम में 32 की मौत, मणिपुर में 3300 घर तबाह, 14 लोगों की बचाई गई जान

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version