लंदन में ट्रेन हादसाः आपस में टकराई दो ट्रेनें, ड्राइवर की मौत, 80 से अधिक यात्री घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Train Accident In London: लंदन ट्रेन हादसे की हादसे की खबर सामने आई है. शुक्रवार को यहां दो ट्रेनें की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ट्रेन चालक की जहां मौत हो गई. वहीं 80 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. घायलों में 11 लोगों की हालत गंभीर है. वहीं, 22 अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं. हादसा लंदन के उत्तरी हिस्से में बेडफोर्ड इलाके में हुआ.

हादसे के बाद इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू किया. एक यात्री ने बताया कि टक्कर से वह आगे की ओर उछल गया. इसके बाद उसने देखा कि साथ यात्रा कर रहे लोगों की हड्डियां टूटी हुई थीं और वह खून से लथपथ थे.

रेल ट्रैकिंग वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुताबिक, दोनों ट्रेनें लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन की तरफ दक्षिण की ओर जा रही थीं. बेडफोर्ड शहर के बाहर स्थानीय समय के मुताबिक, शाम करीब 5:15 बजे दोनों ट्रेनों में टक्कर हो गई. एक ट्रेन खड़ी थी और दूसरी ने पीछे से जाकर उसे टक्कर मार दी. हादसे के समय ट्रेन की गति बहुत ज्यादा नहीं थी. इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.

पुलिस ने की  मौत की पुष्टि

इमरजेंसी सर्विस ने मौके पर एयर एम्बुलेंस, ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस की हजार्ड्स इंसिडेंट टीम समेत कई टीमों को भेजा, जिन्होंने घायलों को रेस्क्यू किया. एक बयान में पुलिस ने कहा, “हमें पता है कि कई लोग घायल हुए हैं और बहुत दुख की बात है कि एक व्यक्ति की कि मौत हो गई है. इसे एक बड़ी घटना घोषित किया गया है, और अधिकारी बेडफोर्डशायर पुलिस और लोकल फायर एंड रेस्क्यू एंड एम्बुलेंस सर्विस के साथियों के साथ मौके पर कार्रवाई कर रहे हैं.”

पीटर नैप ने कहा कि जब टक्कर हुई, तब वह पीछे वाली ट्रेन में यात्री थे. टक्कर से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई. नैप ने कहा, “एक पल ऐसा लगा जैसे मैं सामने वाली कुर्सी से टकरा गया और फिर मैंने धुआं देखा. लोग रो रहे थे, चीख रहे थे. लोग बहुत डरे हुए और कन्फ्यूज थे. मैं उठा और मैंने देखा कि बहुत से लोग बोल नहीं पा रहे थे, उनके पैर टूटे हुए थे. मैं ट्रेन से बाहर निकलने में कामयाब रहा और क्योंकि मैं काफी पतला हूं, इसलिए मैं दरवाजों के गैप से बाहर निकल पाया,”

हादसे के कारण के कई ट्रेनें कैंसिल

एक बयान में ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने कहा कि कॉर्बी से सेंट पैनक्रास जाने वाली शाम 4:40 बजे की ट्रेन की टक्कर नॉटिंघम से उसी स्टेशन जाने वाली दोपहर 3:50 बजे की ट्रेन से हुई थी. कंपनी ने कहा कि उसने शुक्रवार के बाकी समय के लिए सेंट पैनक्रास आने-जाने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं और वह शनिवार के शेड्यूल को कन्फर्म नहीं कर पा रही है.

घटना पर कीर स्टार्मर ने जताया दुख

घटना पर दुख जताते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जताते हुए लिखा, “बेडफोर्ड के पास दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर की खबरें बहुत चिंता की बात हैं. सबसे पहले, मेरी संवेदनाएं उस व्यक्ति के परिवार के साथ हैं, जिसने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई है और उन लोगों के साथ हैं, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मैं इस दुखद घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए इमरजेंसी सर्विस का शुक्रगुजार हूं.”

Latest News

NEET Re-Exam से पहले NTA का बड़ा कारनामा, नागपुर के उम्मीदवार को दिया अबूधाबी में सेंटर

NEET Re-Exam 2026: NEET-2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद 21 जून, रविवार को दोबारा आयोजित की जाएगी....

More Articles Like This