मेक्सिको में भीषण ट्रेन हादसा, 13 लोगों की मौत 98 घायल

Must Read

Train Accident : मेक्सिको में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि देश के ओक्साका राज्य में इंटरओशनिक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको की नेवी (नौसेना) ने बताया कि ट्रेन में चालक दल समेत कुल 250 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि इनमें से 193 लोगों की जान सुरक्षित बताई जा रही है, जबकि 98 लोग घायल हुए हैं, इसके साथ ही 36 लोगों को चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है. जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा चिवेला और निज़ांडा शहर के बीच हुआ है.

हादसे को लेकर बोले मेक्सिको के राष्ट्रपति

ऐसे में मेक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने एक्स पर पोस्‍ट के दौरान कहा कि घायल हुए 5 लोगों की हालत गंभीर है. साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों की मदद के लिए सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मेक्सिको की अटॉर्नी जनरल अर्नेस्टिना गोडॉय रामोस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

इंटरओशनिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा

बता दें कि इंटरओशनिक ट्रेन का उद्घाटन साल 2023 में पूर्व राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने किया था. जानकारी के मुताबिक, ये बड़े इंटरओशनिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इतना ही नही बल्कि इसके साथ इसे तेहुआंतेपेक के इस्थमस के पार रेल लिंक को आधुनिक बनाने के लिए डिजाइन किया गया था, जो कि मेक्सिको के पैसिफिक पोर्ट सलीना क्रूज को खाड़ी तट पर कोएत्जाकोआल्कोस से जोड़ता है.

माल ढुलाई रेल का विस्तार करने में आर्थिक विकास

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मेक्सिकन सरकार ने इस इस्थमस को एक रणनीतिक व्यापार गलियारे के रूप में विकसित करने की कोशिश की है. बता दें कि ये ट्रेन दक्षिणी मेक्सिको में यात्री और माल ढुलाई रेल का विस्तार करने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयास का भी हिस्सा है.

  इसे भी पढ़ें :- टाटा-एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस में लगी भीषण आग, दो डिब्बे जलकर खाक, एक की मौत

Latest News

वेस्ट बैंक में दो सैनिकों की मौत के बाद गुस्से में इजरायल, इलाके में शुरू किया बड़ा सैन्य अभियान

Israeli-Palestinian Conflict: इजरायली सेना गुस्से में हैं. इजरायल में संसदीय चुनाव के लिए मतदान से चार दिन पहले वेस्ट...

More Articles Like This