बांग्लादेश में नदी में गिरा ट्रेनर फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; जांच में जुटे अधिकारी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

trainer fighter jet crashes: बांग्लादेश से एक जेट फाइटर के क्रैश होने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार यहां पर गुरुवार को एयरफोर्स का एक ट्रेनर फाइटर जेट नदी में हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि इस विमान में दो पायलटों में एक की मौत भी हो गई है. वहीं, दूसरे का उपचार चल रह रहा है. दुर्घटना से पहले विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई थी. वहीं, क्रैश होने से ठीक पहले इस ट्रेनी विमान ने नदी का एक चक्कर लगाया था.

विदेशी मीडिया की मानें तो आग लगने के बाद इस विमान के पार्ट्स एक- एक कर के टूटते दिख रहे हैं. वहीं, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट (आईएसपीआर) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय स्क्वाड्रन लीडर असीम जवाद की उपचार के दौरान मौत हो गई.

क्रैश विमान था ट्रेनी जेट

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश वायु सेना (बीएएफ) का YAK130 ट्रेनर फाइटर जेट गुरुवार सुबह करीब 10:25 बजे के आस पास प्रशिक्षण के बाद वापस बेस पर लौट रहा था. इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया. इस विमान में विंग कमांडर सोहन हसन खान और स्क्वाड्रन लीडर असीम जवाद मौजूद थे. वहीं. हादसे के दौरान विमान से बाहर आने में दोनों सफल रहे. हालांकि स्क्वाड्रन लीडर असीम जवाद की उपचार के दौरान मौत हो गई.

हादसे की जांच शुरू

ये हादसा कैसे हुआ इसको लेकर जांच शुरू हो गई. प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसे के दौरान दोनों पायलट पैराशूट की मदद से नदी में उतरे जहां से वायु सेना, नौसेना और स्थानीय मछुआरों के सदस्यों ने बचाया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन असीम जवाद की उपचार के दौरान मौत हो गई. बीएएफ ने दुर्घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है.

यह भी पढ़ें: रुस के दावे को अमेरिका ने बताया गलत, भारत के लोकसभा चुनाव में हस्तक्षेप के आरोपों को किया खारिज

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version