Russia-Ukraine Conflict: शांति वार्ता से पहले यूक्रेन पर रूस का बड़ा अटैक, 70 मिसाइलें-450 ड्रोन से हमला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine Conflict: मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है. इस दौरान रूस ने लगभग 450 लंबी दूरी के ड्रोन और 70 अलग-अलग तरह की मिसाइलें दागीं. यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों देश संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शांति वार्ता करने वाले हैं. अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली इस बातचीत का मकसद चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करना है.

जेलेंस्की के मुताबिक

जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन के पांच राज्यों में बिजली ग्रिड को निशाना बनाया. कड़ाके की ठंड के बीच रूस का मकसद नागरिकों को बिजली, पानी और हीटिंग से महरूम रखना है. इस हमले में दस लोग घायल हुए हैं. जेलेंस्की ने कहा कि रूस कूटनीति के बजाय लोगों को डराने में ज्यादा यकीन रखता है. उन्होंने अपने सहयोगियों से और ज्यादा सुरक्षा उपकरण भेजने और रूस पर दबाव बनाने की अपील की है, ताकि इस युद्ध को खत्म किया जा सके.

हमले में पावर ग्रिड को पहुंची क्षति

अबू धाबी में बुधवार और गुरुवार को बातचीत होनी है. हालांकि, ट्रंप प्रशासन जमीन के कब्जे जैसे बड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा समझौता मुश्किल लग रहा है. यूक्रेन की सबसे बड़ी बिजली कंपनी डीटीईके ने बताया कि हमले में उनके पावर प्लांट को काफी क्षति पहुंची है.

क्या कहा अधिकारियों ने?

अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपातकालीन सेवा के मुताबिक, राजधानी कीव में पांच लोग घायल हुए हैं. वहां कई घरों, एक स्कूल और गैस स्टेशन को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की वजह से 1,170 इमारतों में हीटिंग की सुविधा बंद हो गई है. फिलहाल मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. कुछ अपार्टमेंट और बिल्डिंग को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई थी.

हमले की मंत्री की निंदा

रूस ने खारकीव और ओडिसा जैसे इलाकों को भी निशाना बनाया है, जहां लोगों के घायल होने की खबर है. यूक्रेन की संस्कृति मंत्री टेटियाना बेरेजना ने बताया कि कीव में एक ऐतिहासिक संग्रहालय को भी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने इसे रूस की निंदनीय हरकत करार दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version