ट्रंप का बड़ा फैसला: होर्मुज खोलने के लिए ईरान को दी गई समय सीमा को 6 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया!

Must Read

America Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को दी गई समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ा दी है. ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसा ईरानी सरकार के अनुरोध पर किया है और बातचीत “बहुत अच्छी चल रही है.” वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने इस बात से इनकार किया है कि वो मिडिल ईस्ट की जंग को खत्म करने के लिए समझौता को लेकर बेताब हैं.

ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर बमबारी को फिलहाल रोकेंगे

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर बमबारी को फिलहाल रोकेंगे. ट्रंप के पोस्ट में कुल मिलाकर लिखा है, ‘ईरानी सरकार के अनुरोध के अनुसार, मैं ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को 10 दिनों के लिए सोमवार, 6 अप्रैल, 2026, रात 8 बजे, पूर्वी समय तक रोक रहा हूं. बातचीत चल रही है और फेक न्यूज मीडिया और अन्य लोगों के गलत बयानों के बावजूद, वे बहुत अच्छी तरह से चल रही हैं. इस बात की ओर आपका ध्यान के लिए धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप.’

युद्धविराम वार्ता के बीच आया यह ताजा घटनाक्रम

यह ताजा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब युद्धविराम वार्ता को लेकर दोनों देश गतिरोध की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं तथा उन्होंने अपने-अपने रुख कड़े कर लिए. इस बीच अमेरिका के हजारों और सैनिक इस क्षेत्र के करीब पहुंच गए हैं. वहीं इजराइल ने ईरान समर्थित उग्रवादी समूह हिज्बुल्ला से लड़ने के लिए दक्षिणी लेबनान में और सैनिक भेजे हैं तथा ईरान ने महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

ईरान की राजधानी में हमले

इजराइल में सायरन बजने लगे, जिससे ईरान की ओर से मिसाइलों की बौछार की चेतावनी मिली और खाड़ी देशों ने मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से रोकने के प्रयास किए. ईरान की राजधानी और अन्य शहरों में हमले हुए.

इसे भी पढ़ें. ‘हम दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं’, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने की PM Modi की…

Latest News

Hanuman Ansh: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने सपरिवार देखी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म

Hanuman Ansh Movie: नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर प्रशंसा हो...

More Articles Like This