जिनपिंग की ये ताकत हासिल करना चाहते हैं ट्रंप, कहा- मुझे भी अपनी…

Trump Jinping Meeting : हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में मुलाकात हुई. बता दें कि दोनों की इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्ते सुधार की ओर हैं. इसी कड़ी में ट्रंप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ एक बैठक में जिनपिंग से मुलाकात के दौरान का एक किस्सा सुनाया और उन्होंने कहा कि जिनपिंग के साथ के सभी अधिकारी डरे हुए थे. ऐसे में अब ट्रंप का कहना है कि वे भी ऐसे लोग अपनी टीम में रखना चाहते हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि ”कुछ समय पहले ऐसा लग रहा था कि रेयर अर्थ को लेकर पूरी दुनिया परेशानी में है लेकिन अब लोगों के लिए ऐसा कोई मुद्दा नही है. क्‍योंकि यह बहुत जल्दी सुलझा लिया गया. उन्‍होंने ये भी कहा कि मैं बिना टैरिफ के यह नहीं कर पाता.”

मैनें इतने डरपोक लोग आज जक नही देखे- ट्रंप

इस दौरान ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का जिक्र करते हुए कहा कि ”राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक सख्त और चालाक व्यक्ति हैं. उन्‍होंने कहा कि चीन में हो रही मीटिंग के दौरान शामिल हुए लोग काफी डरे हुए थे. मैंने इतने डरपोक लोग आज तक नहीं देखे. इसके साथ ही ये भी कहा कि मुझे मेरी भी टीम में ऐसे लोगों की जरूरत है.”

चीन और अमेरिका के रिश्‍तों में सुधार

सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बाद चीन और अमेरिका के रिश्तों में सुधार देखने को मिला है. बता दें कि व्‍यापार को लेकर चीन और अमेरिका ने काफी अच्‍छे संबंध बना लिया है. इसके साथ ही हाल ही में दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद चीन ने अमेरिकी सामान पर से टैरिफ भी हटाया है और सोयाबीन की खरीद भी शुरू कर दी है. इतना ही नही बल्कि अमेरिका ने भी टैरिफ घटाने का फैसला किया था.

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नहीं नहीं ट्रंप

जानकारी देते हुए ट्रंप ने बताया कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे. उन्‍होंने मियामी में ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ में कहा कि ”मैं नहीं जा रहा हूं. उन्‍होंने ये भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका में जी-20 की बैठक है. दक्षिण अफ्रीका को जी-20 में ही नहीं होना चाहिए, क्योंकि वहां जो हुआ है वह बहुत बुरा है. मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं नहीं आ रहा हूं. मैं वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं करने वाला.”

इसे भी पढ़ें :- फिलीपींस में कालमेगी तूफान का कहर, उफान पर नदियां, अब तक 241 लोगों की मौत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version