पाकिस्तान के पास एक महान PM और जनरल! PAK व अफगानिस्तान तनाव के बीच बोले ट्रंप

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. वह देश बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्णं माना जा रहा है. ट्रंप ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की. अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

क्षेत्र में बड़े सैन्य संघर्ष की आशंका

दोनों देश एक-दूसरे पर हवाई और ड्रोन हमलों के आरोप लगा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में बड़े सैन्य संघर्ष की आशंका गहरा गई है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. आपके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं, एक महान जनरल हैं.

पाकिस्तान बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है

आपके पास एक अच्छा नेता हैं, दो ऐसे लोग जिनका मैं वास्तव में बहुत सम्मान करता हूं और मुझे लगता है कि पाकिस्तान बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है. ट्रंप से पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए खुले युद्ध को लेकर सवाल किया गया था और यह भी पूछा गया था कि क्या वह लड़ाई रोकने के लिए हस्तक्षेप करेंगे.

संघर्ष में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना

अमेरिका की राजनीतिक मामलों की उप विदेश मंत्री एलिसन हुकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तान की विदेश मंत्री आमना बलूच से बात की तथा पाकिस्तान और तालिबान के बीच हाल में हुए संघर्ष में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

आने वाले समय में क्षेत्रीय कूटनीति प्रभावित

उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और तालिबान के हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा करने के पाकिस्तान के अधिकार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का यह बयान आने वाले समय में क्षेत्रीय कूटनीति को प्रभावित कर सकता है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या अमेरिका इस विवाद में सक्रिय भूमिका निभाएगा या केवल निगरानी तक ही सीमित रहेगा.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका: मां-बेटी का किया कत्ल, दामाद पर भी किया हमला, पुलिस की गोली से मारा गया हत्यारा

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This