‘US के ऑपरेशन मिडनाइट से ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह नष्ट’, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की परमाणु योजनाओं को खत्म कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के जरिए अमेरिका ने ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया. फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आतंकवादी संगठनों के नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाइयों का भी जिक्र किया, जिनमें ISIS के संस्थापक और ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी शामिल हैं.

अमेरिका की बढ़ी सुरक्षा और ताकत

ट्रंप के अनुसार इन सख्त कदमों से अमेरिका की सुरक्षा और ताकत बढ़ी है. ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने कूटनीति और सैन्य कदमों के जरिए दुनिया की राजनीति की दिशा बदली है. उन्होंने अमेरिका की विदेश नीति और आर्थिक उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया. ट्रंप ने कहा कि विदेशों में अमेरिका के कदमों से जल्दी और स्पष्ट नतीजे निकले हैं. उन्होंने दावा किया कि मध्य पूर्व में शांति है. किसी ने नहीं सोचा था कि यह संभव होगा. उन्होंने यह भी कहा कि एक ही साल के भीतर कई समझौते हुए हैं.

टल गया भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान जैसे दो परमाणु देशों के बीच टकराव टल गया. इससे लाखों लोगों की जान बची. ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने पकड़ लिया है. उन्होंने मादुरो को कानून तोड़ने वाला बताया और कहा कि दुनिया का कोई दूसरा देश यह नहीं कर सकता था. उनके अनुसार यह कदम रिश्तों को नए सिरे से बनाने और क्षेत्रीय तनाव कम करने की बड़ी कोशिश का हिस्सा था.

अमेरिका में अब तक का सबसे अधिक विदेशी निवेश

राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में अब तक का सबसे अधिक विदेशी निवेश आ रहा है. उन्होंने दावा किया कि करीब 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हो रहा है और आगे यह आंकड़ा बढ़ सकता है. उन्होंने करों में कटौती, नियमों को आसान बनाने और शुल्क नीति को आर्थिक विकास का कारण बताया. उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में ऐतिहासिक स्तर पर काम बढ़ा है. उनके शब्दों में आज अमेरिका में पहले से कहीं ज्यादा कारखाने बन रहे हैं. उन्होंने ऑटोमोटिव और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दोनों सेक्टरों का ज़िक्र किया.

दक्षिणी सीमा पूरी तरह सुरक्षित

इमिग्रेशन के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने दक्षिणी सीमा को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया है. उन्होंने अवैध प्रवेश को घुसपैठ बताया और कहा कि इसे रोक दिया गया है. उन्होंने कहा कि सख्ती हिंसक अपराधियों और गिरोहों पर की गई जबकि तय नियमों के तहत कानूनी आप्रवासन जारी है.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी आज लॉन्च करेंगे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए रूट, स्टॉपेज और किराया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version