ट्रंप बोले-‘ईरान के आतंकी शासन को खत्म करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात’, देश को तबाह करने का भी दावा

Washington: मिडिल ईस्ट में संघर्ष और तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की क्रूर शासन को खत्म करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि हम ईरान के आतंकी शासन को पूरी तरह से तबाह कर रहे हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि हम ईरान को सैन्य, आर्थिक और अन्य सभी तरीक़ों से तबाह कर रहे हैं.

वायुसेना का अब कोई अस्तित्व नहीं

ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना का अब कोई अस्तित्व नहीं है, मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ तबाह किया जा रहा है और उनके नेताओं को धरती के नक्शे से मिटा दिया गया है. ट्रंप ने कहा कि हमारे पास बेजोड़ फायर पावर है, असीमित गोला-बारूद है और हमारे पास काफी समय है. उन्होंने कहा कि वे पिछले 47 सालों से पूरी दुनिया में बेकसूर लोगों को मारते आ रहे हैं और अब यूएसए के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर मैं उन्हें खत्म कर रहा हूं.

मेरे लिए कितने बड़े सम्मान की बात

ऐसा करना मेरे लिए कितने बड़े सम्मान की बात है. ट्रंप ने ये बातें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के उस बयान के ठीक अगले दिन कहीं हैं, जिसमें उन्होंने मारे गए ईरानियों के खून का बदला लेने से पीछे न हटने का संकल्प लिया था और खाड़ी के अरब देशों को अमेरिका के सैन्य अड्डे बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिकी सुरक्षा का विचार झूठ के सिवा कुछ नहीं है.

ईरान में दमनकारी साम्राज्य को रोकना महत्वपूर्ण

इससे पहले ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान में दमनकारी साम्राज्य को रोकना उनके लिए तेल की कीमतों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, इसलिए जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो हमें बहुत फायदा होता है. लेकिन राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए कहीं अधिक महत्वपूर्ण मुद्दा ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है ताकि वह पश्चिम एशिया और वास्तव में पूरी दुनिया को नष्ट न कर दे.

इसे भी पढ़ें. ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, ‘मुज्तबा खामेनेई घायल हैं लेकिन…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version