अब यूक्रेन को चुन लेना चाहिए एक नया राष्ट्रपति… रूस से समझौते के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Trump Zelensky: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनने की सलाह दी है, क्योंकि मौजूदा राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं कर पाए हैं. दरअसल, शनिवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि “मेरा सुझाव है कि उन्हें एक ऐसा नया नेता चुनना चाहिए जो समझौता कर सके. न जाने क्यों, जेलेंस्की ऐसा कभी नहीं करते.”

दरअसल, ट्रंप का मानना ​​है कि यदि साल 2022 में वे अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता. ट्रंप ने कहा कि “यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता क्योकि इसके शुरू होने की कोई वजह नहीं थी. यह अक्षमता की वजह से शुरू हुआ. जेलेंस्की ने अपने देश का 30% हिस्सा गंवा दिया और दोनों तरफ मिलाकर 10 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए और 20 लाख से अधिक लोग मारे गए. यह ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था. और मुझे लगता है कि अब यूक्रेन के लिए एक नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है.”

ज़ापोरिज्जिया इलाके में 20 लोगों की मौत

बता दें कि यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूस के हमलों में यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया इलाके में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी डीज़ल खरीदने के समझौते की घोषणा के एक दिन बाद हुई, दरअसल कीव ने चेतावनी दी थी कि इससे यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध को आर्थिक मदद मिलेगी.

रूसी हमले में मारे गए कई लोग

वहीं, यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने शनिवार को बताया कि ज़ापोरिज्जिया में रिहायशी इमारतों पर रूसी हवाई बम गिरने से कई लोग मारे गए, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल थे, वहीं 18 लोग घायल हुए. शनिवार को दिन के समय हुए हमले में कीव पर भी मिसाइलें गिरीं. मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि चार लोग घायल हुए. इस बीच ट्रंप का नया राष्ट्रपति चुनने का बयान काफी अहम माना जा रहा है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version