तुर्की की वायु सेना को बड़ा झटका, सैन्य विमान F-16 उड़ान भरते ही क्रैश, पायलट की मौत

Must Read

Ankara: तुर्किये में एक F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. हादसे में पायलट की मौत हो गई है. देश के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है. यह घटना मंगलवार की देर रात हुई. तुर्की के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और अन्य अधिकारियों ने शहीद पायलट के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. यह घटना तुर्की वायु सेना के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि F-16 तुर्की की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

महज कुछ मिनट में ही दुर्घटनाग्रस्त

बालिकेसिर के 9वें मुख्य जेट बेस कमांड से उड़ान भरने वाला एक F-16 विमान उड़ान के महज कुछ मिनट में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार विमान ने स्थानीय समयानुसार मंगलवार की रात करीब 00.50 बजे उड़ान भरी थी. तुर्की रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि 00.56 बजे से विमान के साथ रेडियो संपर्क और ट्रैकिंग जानकारी टूट गई.

खोज और बचाव विमान के मलबे तक पहुंचा

तुरंत शुरू की गई खोज और बचाव कार्यवाही के बाद विमान के मलबे तक पहुंचा गया, जहां पुष्टि हुई कि पायलट शहीद हो गए हैं. बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बालिकेसिर 9वें मुख्य जेट बेस कमांड के स्क्वाड्रन से संबंधित एक F-16 विमान मिशन उड़ान के दौरान 00.50 के आस-पास कजा कृमा (क्रैश) हो गया और हमारे एक पायलट शहीद हो गए.

परिवार को सब्र और तुर्की राष्ट्र को सांत्वना

शहीद को अल्लाह की रहमत, परिवार को सब्र और तुर्की राष्ट्र को सांत्वना की दुआ करता हूं. रक्षा मंत्रालय ने आगे बताया कि विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए विशेष कजा कृम टीम (कमीशन) गठित की गई है. जांच पूरी होने के बाद ही कारणों का पता चलेगा.

इस मामले में जांच शुरू

बालिकेसिर रिपब्लिकन प्रॉसीक्यूटर ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर सुरक्षा बल, अग्निशमन और स्वास्थ्य टीमें पहुंच गई हैं. मलबा इस्तांबुल-इज्मीर हाईवे के पास करेसी इलाके में बिखरा हुआ था. यह तुर्की वायु सेना में हाल के वर्षों की एक और दुखद दुर्घटना है.

इसे भी पढ़ें. भारत और इजराइल के बीच स्थायी संबंधों को और मजबूत करेगी हमारी यह यात्रा-PM नरेन्द्र मोदी

Latest News

CM Yogi in Japan: CM योगी के जापान दौरे में मिले मेगा निवेश प्रस्ताव, 11 हजार करोड़ रुपये का MoU साइन

CM Yogi in Japan: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन औद्योगिक निवेश को लेकर...

More Articles Like This