कई ट्रेनें और हवाई उड़ाने रद्द,145 KMPH की स्पीड से चीन पर आ रही तूफानी आफत, हाई अलर्ट जारी 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Typhoon Noul:दक्षिण चीन और हांगकांग पर टाइफून नोल का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस समय तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की चेतावनी के बीच ग्वांगडोंग प्रांत से 3.4 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. साथ ही 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, टाइफून नोल की रफ्तार बढ़ गई है. इसके केंद्र के पास हवाएं करीब 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. यह दक्षिण चीन सागर से आगे बढ़ते हुए रविवार सुबह ग्वांगडोंग प्रांत के हुइझोउ और शानवेई के आसपास तट से टकरा सकता है.

भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

चीन के राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने ग्वांगडोंग और फुजियान प्रांत के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इसके वजह से रविवार के लिए कई ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं. वहीं हांगकांग एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार और रविवार की 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. जबकि कई अन्य उड़ानों पर भी संकट बना हुआ है.

बता दें कि हांगकांग मौसम विभाग ने स्टॉर्म सिग्नल नंबर-8 जारी किया है, जो शहर की वार्निंग सिस्टम में तीसरा सबसे बड़ा अलर्ट है. वहीं, चीन ने टाइफून को लेकर अपना सबसे ऊंचा रेड अलर्ट जारी कर दिया है. तूफान के असर से हांगकांग में एक ऊंची इमारत का मचान गिर गया. लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

ताइवान में भी असर

बता दें कि टाइफून नोल का असर ताइवान के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में भी देखा जा रहा है. वहां कई जगह बारिश हो रही है, हालांकि तूफान अब धीरे-धीरे द्वीप से दूर जा रहा है.
हालांकि इससे पहले इस महीने चीन दो बड़े तूफानों का सामना कर चुका है. 11 जुलाई को टाइफून ‘बावी’ के कारण 20 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा था. वहीं 3 जुलाई को टाइफून ‘मायसाक’ ने दक्षिण चीन में तबाही मचाई थी. अब टाइफून नोल ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है.
Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This