‘उनका अदम्य साहस राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा’, कारगिल दिवस पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने वीर जवानों को किया नमन

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

kargil Vijay Diwas 2026: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. ये दिन सभी भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है. पूरा देश वीर सैनिकों के समर्पण को याद कर रहा है. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है. बेहद मुश्किल हालात में भी उनका अदम्य साहस हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा. उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य-निष्ठा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि kargil Vijay Diwas 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को शत-शत नमन. वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर असाधारण पराक्रम का परिचय देने वाले सभी वीर सैनिकों के प्रति देशवासी सदैव कृतज्ञ एवं ऋणी रहेंगे. भारतीय सेना का अदम्य साहस, त्याग और अटूट संकल्प आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता रहेगा.”

अमित शाह ने किया नमन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “‘कारगिल विजय दिवस’ भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है. वर्ष 1999 में हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर विषम परिस्थितियों और शत्रु के ऊंचाई पर स्थित मोर्चों के बावजूद, हमारे वीर जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. ‘कारगिल विजय दिवस’ पर उन सभी वीर सपूतों का स्मरण कर नमन करता हूं, जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा.”

जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, अद्वितीय पराक्रम, अटूट साहस और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण की अमर गाथा है. कारगिल के रणबांकुरों ने अपने अद्वितीय पराक्रम, अडिग संकल्प और सर्वोच्च बलिदान से राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करते हुए इतिहास में अमिट स्वर्णिम अध्याय अंकित किया. आज उन सभी अमर वीरों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शत-शत नमन, जिनकी वीरता, त्याग और बलिदान की गूँज आज भी भारत के कण-कण में प्रतिध्वनित होती है. हमारे वीर जवानों का अमर बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

ये भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: ‘सिर पर पगड़ी और कंधे पर तिरंगा…,’ इन संदेशों के जरिए दें वीरों को श्रद्धांजलि

Latest News

‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने CJP से किया सवाल

Shweta Tiwari: कॉकरोच जनता पार्टी के भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बीते दिन अपने पद...

More Articles Like This