गो बैक टू इंडियां…लंदन में दिवाली कार्यक्रम की घोषणा होते ही भारतीयों पर लगी नस्लवादी टिप्पणियों की झड़ि‍या

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK Diwali Celebrations: लंदन में जैसे ही दीवाली कार्यक्रम की घोषणा हुई वैसे ही भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां की जाने लगी. इतना ही नहीं, भारत वापस जाओं, हर देश को बर्बाद कर देंगे भारतीय जैसे नारे भी लगाए गए. दरअसल, 27 अक्टूबर को यहां होने वाले प्रमुख त्योहार कार्यक्रम का प्रचार करने वाले मेयर सादिक खान के एक वायरल वीडियो ने लंदन में दीवाली का जश्न फीका कर दिया. इसमें भारतीय समुदाय को निशाना बनाकर नस्लवादी टिप्पणियों की झड़ी लगा दी गई है.

बता दें कि दुनियाभर में भारतीय इस रोशनी के त्‍योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. ऐसे में ही लंदन में भी इन पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, जो 27 अक्‍टूबर को ट्राफलगार स्क्वायर में होने वाला था और इसी कार्यक्रम की घोषणा लंदन के मेयर सादिक खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों के जरिए किया था. साथ ही इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया था.

ऐलान के बाद की जा रही नस्लवादी टिप्पणियां

वीडियों में सादिक खान ने दीवाली के लिए भारतीयों के परिवारों को अपना परिवार कहकर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.  इस वीडियो के माध्‍यम से दीवाली के कार्यक्रम का ऐलान होने के बाद से ही वीडियों के कमेंट सेक्शन में नस्लवादी टिप्पणियां की जाने लगीं और भारत के त्योहार व भारतीयों को निशाना बनाया जाने लगा. कई कमेंट्स में गो बैक टू इंडिया, भारतीय हर जगह को बर्बाद कर देते हैं, लेकिन हम अपने देश में ऐसा नहीं होने देंगे जैसी टिप्पणियां की गई, जिसके बाद से अब बवाल मचा हुआ है.

इसे भी पढें:-Animal Census: भारत में शुरू हुई जानवरों की जनगणना, हर घर-संस्थान में जाकर एकत्र किया जाएगा डेटा

 

Latest News

Sensex Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार; जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Sensex Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला. इस दौरान...

More Articles Like This

Exit mobile version