जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े मामले में कार्रवाई तेज, ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन गिरफ्तार

London: यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन का मामला लगातार सुर्खियों में है. अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को एप्स्टीन से संबंधों से जुड़ी कदाचार की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, जमानत पर उन्हे रिहा भी कर दिया गया है. यह घटना एप्स्टीन के साथ दोस्ती के कारण पूर्व प्रिंस एंड्रयू को पुलिस हिरासत में लिए जाने के कुछ दिन बाद घटी. उनकी गिरफ्तारी माउंटबेटन-विंडसर की गिरफ्तारी के चार दिन बाद हुई.

11 घंटे की हिरासत के बाद रिहा

माउंटबेटन-विंडसर को एप्स्टीन के साथ उनकी दोस्ती से जुड़े एक समान अपराध के संदेह में एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस जांच जारी रहने के दौरान उन्हें 11 घंटे की हिरासत के बाद रिहा कर दिया गया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार किए गए 72 वर्षीय व्यक्ति को जांच लंबित रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

नहीं बताया व्यक्ति का नाम

ब्रिटिश पुलिस की प्रक्रिया के अनुसार उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया लेकिन पहले इस मामले में संदिग्ध की पहचान 72 वर्षीय पूर्व राजनयिक के रूप में हुई थी. सोमवार दोपहर को सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों द्वारा मैंडेलसन को उनके लंदन स्थित घर से कार तक ले जाते हुए देखा गया था.

एप्स्टीन को दी थी संवेदनशील जानकारी

मैंडेलसन और पूर्व प्रिंस एंड्रयू, एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर दोनों पर ब्रिटेन सरकार की जानकारी को एप्स्टीन को अनुचित तरीके से देने का संदेह है और ये हाई-प्रोफाइल ब्रिटिश गिरफ्तारियां पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए एप्स्टीन से संबंधित 30 लाख से अधिक पृष्ठों के दस्तावेज के सबसे नाटकीय परिणामों में से हैं. पुलिस मैंडेलसन के खिलाफ इस आरोप की जांच कर रही है कि उन्होंने डेढ़ दशक पहले एप्स्टीन को संवेदनशील सरकारी जानकारी दी थी.

वाशिंगटन में ब्रिटेन के राजदूत रहे मैंडेलसन

उन पर यौन दुराचार का कोई आरोप नहीं है. मैंडेलसन ने पिछली लेबर सरकारों के तहत वरिष्ठ सरकारी पदों पर कार्य किया और वह सितंबर तक वाशिंगटन में ब्रिटेन के राजदूत रहे. प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने उन ईमेल के सामने आने के बाद उन्हें सितंबर में बर्खास्त कर दिया था. जिनसे पता चला कि 2008 में एक नाबालिग के साथ यौन अपराधों के लिए एप्स्टीन को दोषी ठहराए जाने के बाद भी उन्होंने उसके साथ दोस्ती बनाए रखी थी.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका, रूस और चीन के बीच परमाणु हथियारों को लेकर जिनेवा में हो रही सीक्रेट मीटिंग, क्‍या है ट्रंप का प्रस्‍ताव?

Latest News

IPL 2026: KKR को पहली जीत का इंतजार, GT के साथ मुकाबला आज, जाने हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 KKR Vs GT: आईपीएल 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजराट...

More Articles Like This

Exit mobile version