‘अंतर्राष्ट्रीय गुंडा और इतिहास के सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति हैं ट्रंप!’, ग्रीनलैंड और टैरिफ धमकियों पर भडका ब्रिटेन का गुस्सा

Must Read

UK: ब्रिटेन में लिबरल डेमोक्रेट पार्टी के नेता एड डेविड ने ट्रंप को अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर, बुली और अमेरिका के इतिहास का सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति बताया. उस वक्त डेविड ब्रिटेन की संसद को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला. उनके इस बयान के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. वहीं अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने सहयोगी देशों से संयम बरतने की अपील की है.

10% से 25% तक के आयात शुल्क की धमकी के बाद आया बयान

एड डेविड का यह बयान ट्रंप द्वारा ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों पर लगाए जाने वाले 10% से 25% तक के आयात शुल्क की धमकी के बाद आया. ये देश डेनमार्क के उस फैसले के साथ खड़े हैं, जिसमें उसने ग्रीनलैंड को अमेरिका को सौंपने या बेचने से इनकार किया है. डेविड ने कहा कि यह दुनिया के लिए बेहद गंभीर और खतरनाक समय है. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप सहयोग नहीं बल्कि धमकी और दबाव की राजनीति कर रहे हैं.

अब टूटने की कगार पर है ब्रिटेन और अमेरिका के बीच का रिलेशनशिप

उनके मुताबिक ब्रिटेन और अमेरिका के बीच का ऐतिहासिक स्पेशल रिलेशनशिप अब लगभग टूटने की कगार पर है. एड डेविड ने कहा कि ट्रंप ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे कोई गुंडा जो ताकत के बल पर जो चाहे छीन सकता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रंप नाटो को कमजोर करने और सहयोगी देशों की संप्रभुता को कुचलने की धमकी दे रहे हैं.

इस पूरे टकराव से केवल पुतिन और जिनपिंग खुश

डेविड ने कहा कि इस पूरे टकराव से केवल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुश हैं. उन्होंने ब्रिटेन की मौजूदा लेबर सरकार और पूर्व कंजरवेटिव सरकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि ट्रंप को खुश करने, उनकी तारीफ करने और झुकने की नीति पूरी तरह विफल रही है. अब ब्रिटेन को तय करना होगा कि वह ट्रंप के सामने खड़ा होगा या फिर कुछ अरब डॉलर देकर उन्हें खुश करने की कोशिश करेगा?

इसे भी पढ़ें. अहमदाबाद में AI से होगी आवारा पशुओं की पहचान, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This