जेलेंस्की ने कैदियों की अदला-बदली दोबारा शुरू करने के दिए संकेत, रूस से 1,200 यूक्रेनी की होगी वापसी

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच एक नया मोड आ गया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कैदियों की अदला-बदली फिर से शुरू करने के संकेत दिए हैं. जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि यूक्रेन और रूस कैदियों की अदला-बदली फिर से शुरू करने के लिए काम कर रहे हैं. इससे 1,200 यूक्रेनी कैदियों की वापसी संभव होगी. राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख द्वारा वार्ता में प्रगति की घोषणा के एक दिन बाद जेलेंस्की का यह बयान आया है.

139 ड्रोन को नष्ट करने का दावा

उधर, रूस ने यूक्रेन पर 176 ड्रोन हमले किये और एक मिसाइल दागी. हालांकि, यूक्रेन ने 139 ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया है. बता दें कि जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच X पर कहा कि हमें युद्धबंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया बहाल होने का भरोसा है. यह सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में कई बैठकें, वार्ताएं और फोन पर बातचीत हो रही हैं.

अदला-बदली दोबारा शुरू करने के लिए की बातचीत

यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता में युद्धकैदियों की अदला-बदली दोबारा शुरू करने के लिए बातचीत की है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष तुर्किये की मध्यस्थता से 1,200 यूक्रेनियों को रिहा करने के लिए कैदी विनिमय समझौतों को बहाल करने पर सहमत हुए हैं. रूस ने इस दावे पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की.

ड्रोन हमलों से ऊर्जा अवसंरचना को पहुंचा नुकसान

एक अन्य घटनाक्रम में यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने बताया कि उसके ओडेसा क्षेत्र में रविवार रात तक रूसी ड्रोन हमलों से ऊर्जा अवसंरचना को नुकसान पहुंचा. क्षतिग्रस्त स्थलों में एक सौर ऊर्जा संयंत्र भी शामिल है. यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार को बताया कि रूस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कुल 176 ड्रोन हमले किये और एक मिसाइल दागी. उसने दावा किया कि यूक्रेन ने 139 ड्रोन को नष्ट कर दिया. रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसके बलों ने गत रात यूक्रेन की ओर से किए गए 57 ड्रोन हमले नाकाम कर दिये.

इसे भी पढ़ें. कोलंबिया में नशीली दवाओं की तस्करी पर मिलिट्री की एयरस्ट्राइक, सात नाबालिगों की मौत

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version