‘यूक्रेनवासियों को नहीं तोड़ पाये पुतिन!’ रूस से युद्ध के चार वर्ष पूरे होने के बीच ज़ेलेंस्की ने कसा तंज

Must Read

Kyiv: रूस के पूर्ण आक्रमण के चार साल होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश ने रूस की बड़ी और बेहतर सुसज्जित सेना के हमले का सामना किया है, जिसने पिछले एक साल में यूक्रेन के केवल 0.79 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्जा किया है. इसी बीच यूक्रेन के प्रति समर्थन जताते हुए एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ यूरोपीय अधिकारी मंगलवार को कीव पहुंचे.

रूस की महत्वाकांक्षा को लेकर चिंतित

रूस-यूक्रेन युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं और इसने यूरोपीय नेताओं को महाद्वीप पर रूस की महत्वाकांक्षा को लेकर चिंतित कर दिया है. वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के अनुसार ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि आक्रमण की शुरुआत को याद करते हुए और आज की स्थिति पर विचार करते हुए हमें यह कहने का पूरा अधिकार है कि हमने अपनी स्वतंत्रता की रक्षा की है, हमने देश का अपना दर्जा नहीं खोया है.

पुतिन ने यह युद्ध नहीं जीता

उन्होंने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाए हैं. ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह यूक्रेनवासियों को तोड़ नहीं पाये. उन्होंने यह युद्ध नहीं जीता है. हालांकि जैसे-जैसे इस विनाशकारी युद्ध का पांचवा वर्ष शुरू हो रहा है, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप के इस सबसे बड़े सशस्त्र संघर्ष के अंत के लिए अमेरिका के नेतृत्व में किए जा रहे राजनयिक प्रयास शांति संधि को संभव बनाने वाले किसी भी समझौते तक पहुंचते हुए नजर नहीं आ रहे हैं.

वार्ता में नेताओं से परामर्श

पुतिन के व्यापक लक्ष्यों को लेकर चिंताओं के बीच यूरोपीय नेताओं को यूक्रेन में अपने देशों की सुरक्षा खतरे में दिख रही है. उन्होंने मांग की है कि अमेरिका की मध्यस्थता से चल रही वार्ता में उनके नेताओं से परामर्श किया जाए.

इसे भी पढ़ें. Bhopal Conversion Case: नशीली चाय, ब्लैकमेल और धर्मांतरण… ‘अमरीन’ के जाल में फंसी ब्यूटीशियन, भोपाल से अहमदाबाद तक दरिंदगी

Latest News

Trump Israel Aid: इजरायल की अरबों डॉलर की अमेरिकी मदद पर लगेगा ब्रेक, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

Trump Israel Aid: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि...

More Articles Like This