‘अब यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को बनाया जा रहा निशाना, लगातार हो रहे घातक हमले’, जेलेंस्की ने रूस पर लगाया आरोप

Must Read

Russia Ukraine War: रूसी हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बडा बयान दिया है. जेलेंस्की ने कहा है क‍ि रूस को जब सैन्‍य मोर्चे पर सफलता नहीं म‍िली तो उसने यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि खाद्य सामान के गोदाम, पेट्रोल पंप, दवा निर्माण और भंडारण से जुड़ी सुविधाएं, आम यात्री ट्रेनों को न‍िशाना बनाया जा रहा है.

रूस के घातक हमले जारी

बता दें कि यूक्रेन पर रूस के घातक हमले जारी हैं. शन‍िवार को भी रूस ने लगभग 500 ड्रोन से यूक्रेन पर हमला क‍िया. जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्‍ट पर रूस के घातक हमलों की जानकारी साझा की. जेलेंस्की ने पोस्‍ट में बताया क‍ि रूस के ड्रोन हमले आज पूरे दिन जारी रहे हैं, और इस समय भी “शाहेद” ड्रोन आसमान में मौजूद हैं. सुबह से अब तक लगभग 500 हमला करने वाले ड्रोन लॉन्च किए जा चुके हैं.

युद्ध सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं

उन्‍होंने कहा क‍ि असल में रूस ने इस युद्ध को सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं रखा है. जहां उसे सैन्य मोर्चे पर सफलता नहीं मिल रही, वहां उसने अब यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. उसकी रणनीति बेहद सीधी है, उन सभी जगहों को नष्ट करना जो लोगों को युद्ध की कठिन परिस्थितियों में टिके रहने में मदद कर सकती हैं. जेलेंस्की ने आरोप लगाया क‍ि रूसी हमलों में खाद्य सामान के गोदाम, पेट्रोल पंप, दवा निर्माण और भंडारण से जुड़ी सुविधाएं, आम यात्री ट्रेनें, रिहायशी इमारतें और नागरिक व्यवसायों को निशाना बनाया जा रहा है.

एक पोलिश कंपनी को भी बनाया निशाना 

पिछले कुछ दिनों में ही रूस ने एक इस्पात (स्टील) कारखाने पर हमला किया, जो एक भारतीय कारोबारी के स्वामित्व में है. इसके अलावा, सूरजमुखी तेल बनाने वाली एक अमेरिकी कंपनी और प्लंबिंग फिटिंग्स बनाने वाली एक पोलिश कंपनी को भी निशाना बनाया गया. उन्‍होंने कहा क‍ि रूसी हमलों का असर ट्रकों की पार्किंग, बंदरगाहों, शॉपिंग मॉल और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर भी पड़ा है.

रूसी हमलों का जवाब

जेलेंस्की ने कहा क‍ि रूस यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना चाहता है और उसी के जरिए हमारे प्रतिरोध को तोड़ना चाहता है. इसलिए यह जरूरी है कि इन रूसी हमलों का जवाब सिर्फ उचित कार्रवाई से ही न दिया जाए, बल्कि हमारे सहयोगी देश इनकी स्पष्ट नैतिक और राजनीतिक निंदा भी करें.

इसे भी पढ़ें. पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्‍नी का निधन, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Latest News

Ganesh ji ki Aarti: गणेश चतुर्थी की शाम करें बप्पा की ये आरती, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

Ganesh ji ki Aarti: धार्मिक मान्यतानुसार गौरी पुत्र भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के...

More Articles Like This