यूक्रेन ने मार गिराए रूस के 27 लड़ाकू ड्रोन, भीषण पलटवार की कोशिश हुई नाकाम

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है. इस बीच यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा हमला पिछले दिनों किया था. अब यूक्रेन ने रूस के भीषण पलटवार की कोशिश को फेल कर दिया है. इसके बाद रूस की सेना टेंशन में आ गई है. यूक्रेन का दावा है कि रूस की ओर से छोड़े गए सभी 27 हमलावर ड्रोनों को नष्ट कर दिया गया है. आज रूसी सीमा क्षेत्र में जंग का तीसरा दिन है और दोनों राष्ट्रों के बीच जंग जारी है.

बता दें कि यूक्रेन के वायु सेना का प्रमुख और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र, कमांडर ने आज बताया कि हवाई-विरोधी लड़ाई के परिणामस्वरूप, कीव, पोल्टावा, सुमी, मायकोलाइव, खेरसॉन, दोनेत्स्क में यूक्रेनी रक्षा बलों, विमान-रोधी मिसाइल इकाइयों और वायु सेना आरईबी संपत्तियों के मोबाइल फायर समूहों द्वारा सभी दुश्मन ड्रोनों को मार गिराया गया.

रूसी सीमा में सैकड़ों सैनिकों के साथ घुसी थी सेना

जानकारी के अनुसार यूक्रेन के 300 से ज्यादा सैनिकों ने 11 टैंकों और 20 बख्तरबंद वाहनों के साथ रूस में घुसपैठ की थी. 3 दिनों पहले इन सैनिकों ने रूस में घुसपैठ की थी. इस बात का दावा रूस के रक्षा मंत्रालय ने किया था. बृहस्पतिवार को रूस के कुर्स्क क्षेत्र के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उस क्षेत्र में लड़ाई अब भी जारी है, जहां इस सप्ताह यूक्रेनी सेना ने घुसपैठ की थी.

हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी शहर के आसपास जारी अभियान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है. वही, कुर्स्क के कार्यवाहक डिप्टी गवर्नर आंद्रेई बेलोस्तोत्स्की का कहना है कि रूसी सेना यूक्रेनियों को क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकने के लिए संघर्ष कर रही है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को मिली जमानत, 17 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version