रूस के घातक हमले के बाद अपनों ने छोड़ा जेलेंस्की का साथ, 5 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा; यूक्रेन के सामने बड़ी चुनौती

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन जंग भयावह होता जा रहा है. जहां एक तरफ यूक्रेन ने रूस में अटैक किया. वहीं, दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन के पोलतावा में अटैक कर दिया है. इससे यूक्रेन सरकार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जेलेंस्की सरकार के पांच मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया. हथियार प्रमुख समेत 4 मंत्रियों के इस्तीफे ने जेलेंस्की सरकार को हिला दिया है.

दरअसल, रूस से चल रहे घातक युद्ध की विषम परिस्थितियों में यूक्रेन के हथियार उत्पादन प्रमुख और रणनीतिक मंत्री ऑलेक्ज़ेंडर कामिशिन समेत 4 अन्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि कामिशिन ने रक्षामंत्री पद की प्रत्याशा में यह कदम उठाया है.

इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

यक्रेन सरकार के जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है उनमें डिप्टी प्रधानमंत्री ओल्हा स्टेफनिशिना, स्ट्रेटेजिक इंडस्ट्रीज मंत्री अलेक्जेंडर कामिशिन, न्याय मंत्री डेनीस मालियुस्का, पर्यावरण मंत्री रुस्तलान स्ट्रिलेट्स और पुनः एकीकरण मंत्री इरीना वेरशचुक शामिल हैं. इसके अलावा, राज्य संपत्ति कोष (एसपीएफयू) के प्रमुख विटालिय कोवल ने भी पदभार संभालने के नौ महीने बाद इस्तीफा दे दिया. वहीं, अगला नंबर किसका है इस पर चर्चा जोरों पर है. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि विदेश मंत्री दमित्रि कुलेबा भी इस्तीफा दे सकते हैं.

जेलेंस्की के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती

बता दें कि इस विषम परिस्थिति में यूक्रेन को युद्ध में झटके पर झटके लग रहे हैं. जेलेंस्की की सेना को कुर्स्क समेत दूसरे सीमाई प्रांतों में हार का सामना करना पड़ रहा है. इस हार को टालने के लिए अब यूक्रेनी फोर्स ने रूसी धरती पर हमले तेज कर दिए हैं. वहीं, रूस के घातक हमलों के बीच एक साथ 5 यूक्रेनी मंत्रियों के इस्तीफे ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के सामने भारी मुश्किल पेश कर दी है. क्योंकि ऐसे समय में उन्हें खाली पदों को भरना बड़ी चुनौती है.

जेलेंस्की ने अपने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ को किया बर्खास्त

यूक्रेन के राष्ट्रपति की वेबसाइट पर प्रकाशित एक डिक्री के अनुसार, ज़ेलेंस्की ने अपने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ में से एक रोस्टीस्लाव शूरमा को भी बर्खास्त कर दिया है, जिनका पोर्टफोलियो अर्थव्यवस्था है. ज़ेलेंस्की की पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक डेविड अराखामिया ने कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय में “प्रमुख सरकारी पुनर्गठन” होगा जिसमें आधे से अधिक मंत्री बदल जाएंगे.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version