भारत घूमने आई यूक्रेनी महिला की हार्ट अटैक से मौत, अपने दोस्त के घर पर ठहरी थी कैतरीना

Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई यूक्रेन की 58 वर्षीय महिला कैतरीना की अचानक मौत हो गई. दूतावास की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को मेडिकल बोर्ड की देख-रेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, महिला का अंतिम संस्कार जोधपुर में ही किया जाएगा. घटना की सूचना मिलते ही यूक्रेनी दूतावास को अवगत कराया गया.

तीन बार भारत आ चुकी थी कैतरीना

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक के अनुसार मृतका कैतरीना (58) यूक्रेन की निवासी थी और 19 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में गौरव मिश्रा के घर पर ठहरी हुई थी. वह इससे पहले भी तीन बार भारत आ चुकी थी और इस बार 30 दिन के टूरिस्ट वीज़ा पर आई थी. 6 दिसंबर की सुबह करीब 8.30 बजे कैतरीना जागी और घर में मौजूद एक बच्ची को गुड मॉर्निंग कहकर फिर सो गई. इसके बाद 10.30 बजे तक नहीं उठी तो गौरव उसे 108 एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

महिला के पुत्र ओलंग को उसकी मौत की दी जानकारी

घटना के बाद गौरव ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के पुत्र ओलंग को उसकी मौत की जानकारी दी. प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से मौत होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा. घटना के बाद यूक्रेनी दूतावास को पूरी जानकारी दी गई. दूतावास द्वारा नियुक्त इंडियन फ्यूनरल सर्विस एजेंसी के प्रतिनिधि छोटू खान मेहर ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया.

पूरी होने के बाद शव प्राप्त

मंगलवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव प्राप्त कर लिया गया. जिस प्रतिनिधि को यूक्रेनी महिला की बाडी सौंपी गई वह मुस्लिम है. अब ईसाई महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से मुस्लिम द्वारा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. भूली पूंजी, नए अवसर: PM Modi ने बताया बैंक, इंश्योरेंस और PF के भूले पैसों की रिकवरी के तरीके

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version