उड़ान के दौरान खतरे में पड़ी सैंकड़ों यात्रियों की जान, विमान हाईजैक की कोशिश, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

Must Read

Washington: अमेरिका में शुक्रवार देर रात शिकागो से मिनियापोलिस जा रही फ्लाइट एक यात्री की संदिग्ध हरकत के कारण अचानक लैंडिंग करानी पड़ी. मौके पर यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान में अफरा-तफरी मच गई. फ्लाइट को बीच रास्ते में विस्कॉन्सिन के मैडिसन एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. वह यात्री  कथित तौर पर कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रहा था. यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 2005 में कुल 147 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे.

कई बार कॉकपिट तक पहुंचने की कोशिश

उड़ान के दौरान यात्री ने कई बार कॉकपिट तक पहुंचने की कोशिश की, जिसके बाद चालक दल और सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुई बातचीत के अनुसार, विमान में मौजूद क्रू सदस्यों ने बताया कि संदिग्ध यात्री को कॉकपिट तक पहुंचने से रोकने के लिए कई बार प्रयास करने पड़े. आखिरकार उसे काबू में कर सीट पर बैठाया गया और उसके दोनों ओर सुरक्षा अधिकारी तैनात कर दिए गए.

यात्री को हिरासत में ले लिया

विमान को सुरक्षित रूप से मैडिसन स्थित Dane County Regional Airport पर उतारा गया, जहां स्थानीय पुलिस और Federal Bureau of Investigation (FBI) की टीम पहले से मौजूद थी. अधिकारियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी. अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई. संदिग्ध को विमान से उतारने के बाद उड़ान ने अपनी यात्रा दोबारा शुरू की और शनिवार सुबह सुरक्षित रूप से Minneapolis पहुंच गई.

विमानों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी

2001 के September 11 attacks के बाद अमेरिकी विमानों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी. इसी वजह से कॉकपिट में जबरन घुसने या विमान अपहरण की घटनाएं अब बेहद दुर्लभ मानी जाती हैं.  FBI और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यात्री का उद्देश्य क्या था? क्या उसकी हरकत के पीछे कोई सुरक्षा खतरा मौजूद था? फिलहाल मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें. केंद्र सरकार ने तय किए 30 जरूरी दवाओं के दाम, अब MRP से ज्यादा वसूला तो मिलेगी सख्त सजा, मरीजों को राहत

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This