आज शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होगी BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajya Sabha Election: आज 31 मई को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अहम बैठक होगी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

शाम 5:30 बजे होगी ये बैठक

ये बैठक आज शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होगी. बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही सरकार के 12 साल पूरे होने के खास अवसर पर, सरकार की कल्याणकारी और जन-हितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा भी की जा सकती है.

18 जून को द्विवार्षिक चुनाव होने हैं Rajya Sabha Election

दरअसल, 18 जून को 10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें, और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है. 22 मई को चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया था.

1 जून को जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन

अगले महीने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार, 1 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा. 18 जून को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी. आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट के लिए राज्यसभा उपचुनाव की भी घोषणा की. ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और एआईएडीएमके सांसद सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं, जो हाल ही में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे. बता दें कि उपचुनाव भी 18 जून को होगा.

ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद में हैवानियत की हद पार, एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मासूम को पटक-पटक कर मार डाला

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This