UK Riots: सुनक के हटते ही ब्रिटेन में भड़के दंगे! भयानक आगजनी देख पुलिस ने की ये अपील

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

United Kingdom Riots: हाल ही में ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई. वहीं, ऋषि सुनक वाली कंजर्वेटिव पार्टी की हार हो गई. करीब 14 साल बाद ब्रिटेन की सत्ता में लेबर पार्टी आई है. चुनाव परिणाम आने के कुछ दिन बाद ही इंग्लैंड के उत्तरी शहर लीड्स में भारी दंगे शुरू हो गए हैं. यहां सड़कों पर भीषण आगजनी हो रही है. आइए जानते हैं क्या पूरा मामला…?

दरअसल, गुरुवार की शाम लीड्स के हेयरहिल्स इलाके में सैकड़ों दंगाई सड़कों पर उतर आए थे. दंगाई ने इस दौरान सड़क पर आग जनी शुरू कर दी. इस दौरान एक बस में आग लगा और एक पुलिस कार को भी पलटा दिया. फिलहाल स्थानीय लोग आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस ने की ये अपील

वहीं, दंगाईयों द्वारा हिंसक दंगे और आगजनी देखने के बाद ही पुलिस ने लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इंग्लैंड की वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने कहा है कि वे इस दंगे की वर्तमान स्थिति से निपट रहे हैं.

जानिए कैसे शुरू हुए दंगे और आगजनी 

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस लीड्स के हेयरहिल्स इलाके में पुलिस बच्चों और एजेंसी कार्यकर्ताओं से संबंधित एक उपद्रव का जवाब दे रहे थे. हालांकि, थोड़ी ही देर में ये सब दंगे में बदल गया. इसके बाद आगजनी भी शुरू हो गई. उपद्रवियों ने सड़क पर वाहनों में आग लगानी शुरू कर दी. पुलिस ने बताया है कि अभी तक इस दंगे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Latest News

मखाना कारोबार में आएगा बड़ा उछाल, 2029-30 तक 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है बाजार

बढ़ती घरेलू मांग, बेहतर कीमतों और निर्यात में वृद्धि से भारत के मखाना बाजार को रफ्तार मिल रही है. सरकारी फैक्टशीट के मुताबिक 2029-30 तक बाजार 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version