इटली में प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाना पत्रकार को पड़ा भारी, कोर्ट ने लगाया 5000 यूरो का जुर्माना

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया है. कोर्ट ने इस मामले में एक पत्रकार पर 5000 यूरो का जुर्माना लगाया है. अदालत ने आरोपित पत्रकार से जुर्माने की राशि जॉर्जिया मेलोनी को देने को कहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

लंबाई का उड़ाया था मजाक

दरअसल, आरोप है कि पत्रकार गिउलिया कॉर्टेज़ ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की लंबाई का मजाक उड़ाया था. जिसके बाद पत्रकार के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए और विश्व प्रेस सूचकांक में इटली कई स्थान नीचे गिर गया. यही नहीं इस साल इटली में रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा पत्रकारों के खिलाफ बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज हुए थे. जिसने 2024 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में इटली को पांच स्थान नीचे गिराकर 46वें स्थान पर ला दिया था.

रोम की समाचार एजेंसी के मुताबिक, इटली की एक अदालत ने पत्रकार गिउलिया कॉर्टेज़ को सोशल मीडिया पोस्ट में जॉर्जिया मेलोनी के लंबाई का मजाक उड़ाने के लिए उसे 5000 यूरो जुर्माना देने का आदेश दिया है. जुर्माने की राशि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को दी जाएगी. वहीं, मेलोनी के वकील ने कहा कि प्रधानमंत्री मेलोनी प्राप्त होने वाली जुर्माने की राशि को अंततः दान में देंगी.

बता दें कि इससे पहले गिउलिया कॉर्टेज़ नामक इस पत्रकार पर अक्टूबर 2021 में भी मेलोनी की लंबाई के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक व्यंग्य के लिए 1,200 यूरो का निलंबित जुर्माना लगाया गया था, जिसे “बॉडी शेमिंग” के रूप में परिभाषित किया गया था.

कार्टेज ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

“तुम मुझे डराओ मत, जियोर्जिया मेलोनी. आखिरकार, तुम केवल 1.2 मीटर (4 फीट) लंबी हो. मैं तुम्हें देख भी नहीं सकता.”  हालांकि, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की लंबाई विभिन्न मीडिया वेबसाइटों पर 1.58 मीटर से 1.63 मीटर के बीच बताई गई है. पत्रकार कॉर्टेज इस सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील कर सकती हैं. कॉर्टेज़ ने कहा कि यह इटली में स्वतंत्र पत्रकारों के लिए एक कठिन समय है. “आओ आने वाले अच्छे दिनों की आशा करें. हम हार नहीं मानेंगे.

सरकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से समस्या

कोर्ट के इस फैसले के बाद पत्रकार कॉर्टेज़ ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, “इटली की सरकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारिता की असहमति के साथ एक गंभीर समस्या है.” तीन साल पहले सोशल मीडिया पर दो महिलाओं के बीच झड़प के बाद मेलोनी ने पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी. मेलोनी, जिनकी धुर दक्षिणपंथी ब्रदर्स ऑफ़ इटली पार्टी उस समय विपक्ष में थी ने तब दिवंगत फासीवादी नेता बेनिटो मुसोलिनी की तस्वीर के साथ उनकी एक नकली तस्वीर प्रकाशित करने के खिलाफ कॉर्टेज पर आपत्ति जताई थी.

Latest News

अब ‘स्प्राइट तेजस’ होगी भारत की पहली ब्रांडेड ट्रेन, ‘तेजस एक्सप्रेस’ का बदलेगा नाम, रेलवे ने बनाया नया विज्ञापन मॉडल

New Delhi: दिल्ली-लखनऊ रूट पर चलने वाली भारत की पहली निजी तौर पर संचालित तेजस एक्सप्रेस का नाम करीब...

More Articles Like This

Exit mobile version