संयुक्त राष्ट्र उत्तर कोरिया में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर चिंतित, उच्च स्तरीय बैठक का किया ऐलान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
उत्तर कोरिया में मानवाधिकार हनन और उल्लंघन को लेकर युक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) चिंतित है. यही कारण है कि इस विषय पर वो जल्द उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करेगा. इसकी जानकारी सोमवार को राजनयिक और नागरिक समूह के सूत्रों ने दी.
सूत्रों ने बताया कि एक पत्र के जरिए यह बताया गया है कि यूएनजीए अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने आगामी 20 मई को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने की घोषणा की है. सूत्रों की मानें तो इस बैठक का उद्देश्य पिछले साल दिसंबर में अपनाए गए प्रासंगिक UNGA प्रस्ताव पर चर्चा करना है.
इसमें उत्तर कोरिया के मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर बात हुई थी. योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि यह पहली बार है कि उत्तर कोरिया में मानवाधिकार की वर्तमान स्थिति को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है.
सितंबर 2014 में यूएनजीए सत्र के दौरान इसी विषय पर उच्च स्तरीय बैठक की गई थी, जिसकी मेजबानी दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सरकारों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय के साथ की थी.
2018 के बाद से उत्तर कोरिया के खिलाफ कोई नया प्रतिबंध पारित नहीं किया गया है। मई 2022 में, रूस और चीन ने उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रस्तावित एक नए प्रतिबंध पैकेज को वीटो कर दिया, जो संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन है.
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने योनहाप समाचार एजेंसी को बताया कि मंत्रालय वर्तमान में सोल से एक वरिष्ठ अधिकारी, संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष दूत या किसी अन्य प्रतिनिधि को बैठक में भेजने के विकल्पों की समीक्षा कर रहा है.
Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This