‘Bangladesh के हालात पर नजर रख रहा संयुक्त राष्ट्र’, बोले फरहान हक- ‘हम सभी पक्षों से शांतिपूर्ण सभा और…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh News: संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार, 05 अगस्‍त को कहा, प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद इस एशियाई देश पर लगातार नजर बनाए हुए है. उन्‍होंने कहा, हम बांग्लादेश में शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हैं. फरहान ने आगे कहा कि हम शांति और संयम का आह्वान करते हैं. सभी पक्षों से शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति के अधिकार का सम्मान करने का आग्रह करते हैं.

फरहान हक ने आगे कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा बलों से ढाका और बांग्लादेश के अन्य शहरों की सड़कों पर लोगों की सुरक्षा करने की अपील करता है. फरहान ने संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से बयान जारी करते हुए कहा कि हम इस समय बांग्लादेश के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं और हम उनके लोकतांत्रिक और मानवाधिकारों के लिए पूर्ण सम्मान का आह्वान करते हैं. अभी तक देश में जो हिंसा हुई है, उसके लिए पूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जरूरत है.

300 लोग मारे गए

शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में सत्तारूढ़ अवामी लीग के समर्थकों के बीच रविवार को झड़पें हुईं. पुलिस और ज्यादातर छात्र प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ दिन पहले भी हिंसक झड़पों में करीब 200 लोग मारे गए थे. एक पखवाड़े में यहां कम से कम 300 लोग मारे गए हैं.

क्या है मामला?

प्रदर्शनकारी विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं. इसके तहत 1971 में बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम में लड़ने वालों के रिश्तेदारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 फीसद आरक्षण दिया गया था.

यह भी पढ़े: Bangladesh News: ‘बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है अमेरिका’, बोले मैथ्यू मिलर- ‘हिंसा की हो पारदर्शी जांच’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version