New York: अमेरिका में पत्नी की हत्या के आरोप में फरार भारतीय नागरिक भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल की तलाश तेज कर दी गई है. इसके साथ ही फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने सूचना देने वाले के लिए इनाम बढ़ाकर 10 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया है. एफबीआई का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तलाश जारी है. जांचकर्ता जोनाथन शैफर ने बाद में कहा, ‘इस युवती के साथ जो किया गया, वह बेहद भयानक था.’
चाकू से कई बार वार कर कर दी थी हत्या
एफबीआई के अनुसार भद्रेश पर आरोप है कि उसने 12 अप्रैल 2015 को Hanover, Maryland, USA में अपनी पत्नी पलक पटेल (21) की चाकू से कई बार वार कर हत्या कर दी थी. यह घटना उस दुकान में हुई थी जहां दोनों काम करते थे. जांच एजेंसियों के मुताबिक, देर रात दुकान के पीछे बने कमरे में आरोपी ने अपनी पत्नी पर कई बार चाकू से हमला किया. वारदात के बाद वह दुकान के पिछले दरवाजे से भाग निकला.
अपराधियों की सूची में भी शामिल
जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी को आखिरी बार Newark, New Jersey, USA इलाके में देखा गया था. इसके बाद से वह लगातार फरार है. भद्रेश कुमार पटेल का नाम एफबीआई की “10 सर्वाधिक वांछित अपराधियों” की सूची में भी शामिल है. एफबीआई ने मंगलवार को घोषणा की कि आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को अब 10 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा. शुरुआत में एजेंसी ने इस मामले में सूचना देने पर 1 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था.
बढ़ाकर 10 लाख डॉलर कर दिया
बाद में इसे बढ़ाकर 2.5 लाख डॉलर कर दिया गया था और अब इसे बढ़ाकर 10 लाख डॉलर कर दिया गया है. पलक पटेल और भद्रेश कुमार दोनों के वीजा की अवधि पहले ही खत्म हो गई थी. पलक भारत वापस जाना चाहती थी, लेकिन भद्रेश इसके खिलाफ था. जांचकर्ता जोनाथन शैफर ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि वह अपनी पत्नी को वापस जाने नहीं देना चाहता था. शायद उसे डर था कि पत्नी के भारत लौटने से उसकी इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी.’
इसे भी पढ़ें. LPG Supply News: मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत ने बढ़ाई गैस आपूर्ति, घरेलू उत्पादन 10% बढ़ा