US: अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, ईरान के तेल उद्योग से जुड़ा है मामला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल को लेकर बड़ा एक्‍शन लिया. दरअसल, ट्रंप ने सोमवार को ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से कथित जुड़ाव के लिए 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं.

अमेरिकी वित्त विभाग की ओर से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, प्रतिबंधित भारतीय कंपनियों में ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बीएसएम मरीन एलएलपी, कॉसमॉस लाइन्स इंक और फ्लक्स मैरीटाइम एलएलपी शामिल हैं.

अमेरिका के निशाने पर 16 कंपनियां

दरअसल, बयान में कहा गया है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ाव के लिए 16 कंपनियों को चिह्नित किया है और अब उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाए जा रहे है.

13 जहाजों पर भी लगे प्रतिबंध

बयान के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) के साथ मिलकर, 22 व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाए है, वहीं, ईरान के तेल उद्योग से उनके जुड़ाव के चलते विभिन्न क्षेत्रों में उनके 13 जहाजों को प्रतिबंधित संपत्ति के रूप में चिह्नित किया है.

इसे भी पढें:-South Korea: साउथ कोरिया में भरभरा कर ढह गया पुल, दो की मौत; कई घायल

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version