‘यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के रूस के प्रयासों से चीन खुश’, शी जिनपिंग बोले- हर संभव मदद के लिए तैयार बीजिंग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia news: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने और रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को फोन फोन पर बातचीत की. इस दौरान चीनी राष्‍ट्रपति पे कहा कि वो पिछले तीन साल से चल रहे यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के मॉस्को के प्रयासों से खुश हैं.

रूसी मीडिया के मुताबिक, रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने शी जिनपिंग को अमेरिका के साथ हाल-फिलहाल में हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी. जिसपर जिनपिंग ने कहा कि चीन इस बात से खुश है कि रूस और संबंधित पक्षों ने संकट का समाधान निकालने के लिए सकारात्मक प्रयास किए हैं.”

रूस की मदद के लिए तैयार चीन

क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, चीनी पक्ष ने रूस और अमेरिका के बीच बातचीत के प्रति समर्थन जताया और कहा कि वह संघर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने में मदद देने के लिए तैयार है.

बता दें कि जिनपिंग और पुतिन की यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के तीन साल पूरे होने के मौके पर यूरोप और कनाडा के कई नेता कीव के प्रति समर्थन दर्शाने के लिए यूक्रेन की राजधानी पहुंचे.

चीनी राष्‍ट्रपति ने दोहराई समर्थन करने की बात

इस दौरान राष्‍ट्रपति कार्यालय के अनुसार, चीनी राष्‍ट्रपति ने दोहराया कि चीन यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने से जुड़े विभिन्न प्रयासों को समर्थन देना जारी रखेगा, जिनमें पिछले साल सितंबर में कई अन्य देशों के साथ स्थापित ‘शांति के मित्र’ समूह भी शामिल है.

बता दें कि चीन और ब्राजील ने पिछले साल एक संयुक्त शांति योजना जारी की थी, जिसमें यूक्रेन और रूस के साथ शांति सम्मेलन के आयोजन के अलावा युद्धक्षेत्र का विस्‍तार न करने का आह्वान किया गया था.

इसे भी पढें:-‘यूक्रेन से तत्काल अपने सैनिको को वापस बुलाए रूस’, संयुक्त राष्ट्र ने स्वीकार की जेलेंस्की का प्रस्ताव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version