‘यूक्रेन से तत्काल अपने सैनिको को वापस बुलाए रूस’, संयुक्त राष्ट्र ने स्वीकार की जेलेंस्की का प्रस्ताव

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: पिछले तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द से जल्द खत्म करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं. हालांकि, इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें यूक्रेन से सभी रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग की गई है.

बाध्यकारी नहीं है प्रस्ताव

बता दें कि यूक्रेन द्वारा हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखा गया था कि यूक्रेन से सभी रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी हो, जिसे अब संयुक्त राष्ट्र की ओर से मंजूरी दे दी गई. दरअसल, निकाय के प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होते हैं. हालांकि, इसे विश्व जनमत का संकेतक माना जाता है.

भारत ने वोटिंग से बनाई दूरी

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कुल 193 देश सदस्य के रूप में मौजूद हैं, जिसमें से 93 सदस्य देशों ने यूक्रेन के प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है, जबकि 18 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट किया. इसके अलावा, भारत समेत 65 देश इस मतदान में अनुपस्थित रहे. वहीं, इससे पहले आए प्रस्तावों में 140 से अधिक देशों ने रूस की आक्रामकता की निंदा की थी और यूक्रेन के 4 क्षेत्रों पर उसके कब्जे को हटाने की मांग की थी.

इसे भी पढें:-Earthquake in Odisha: ओडिशा में भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version