Stock Market: मामूली गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज एक बार फिर शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला है. हालांकि, मंगलवार को बाजार ने मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 14.11 अंकों की गिरावट लेकर 74,440.30 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स (NSE Nifty) भी 36.9 अंकों की गिरावट लेकर 22,516.45 के स्‍तर पर खुला.

बता दें कि कल बाजार में भयानक गिरावट देखने को मिली थी. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 856.65 अंकों के नुकसान के साथ 74,454.41 के स्‍तर पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 242.55 अंक की गिरावट लेकर 22,553.35 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

जानें सेंसेक्स के इन शेयरों का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 13 कंपनियों के शेयर फिसलकर लाल निशान में खुले. एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ खुला. इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 25 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले, जबकि एक कंपनी का शेयर अपरिवर्तित रहा. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ खुला और टीसीएस के शेयर सबसे अधिक 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

बाकी कंपनियों के शेयर की कैसी रही ओपनिंग

इनके अलावा, आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.97 %, जोमैटो 0.92 %, टाटा स्टील 0.58 %, बजाज फिनसर्व 0.51 %, कोटक महिंद्रा बैंक 0.40 %, टाटा मोटर्स 0.35 %, इंडसइंड बैंक 0.35 %, भारती एयरटेल 0.32 %, अडाणी पोर्ट्स 0.30 %, मारुति सुजुकी 0.27 %, एचडीएफसी बैंक 0.26 %, एसबीआई 0.22 % की बढ़त के साथ खुले. वहीं दूसरी ओर, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.86 %, एचसीएल टेक 0.56 %, एक्सिस बैंक 0.44 %, टाइटन 0.39 %, टेक महिंद्रा 0.25 %, बजाज फाइनेंस 0.13 %, सनफार्मा 0.09 %, एशियन पेंट्स 0.08 % की गिरावट के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version