वैश्विक प्रतिस्पर्धा में परचम लहरा रहा अमेरिका… विदेश नीति पर राष्ट्रपति बाइडेन का अंतिम भाषण

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US President Joe Biden: अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है. आगामी 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पदभार ग्रहण करने वाले हैं. ऐसे में निवर्तमान राष्‍ट्रपति जो बाइडेन से सोमवार को विदेश विभाग में बतौर राष्‍ट्रपति अपना आखिरी भाषण दिया. जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका विश्व में जारी प्रतिस्पर्धा में ‘परचम’ लहरा रहा है, जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. राष्‍ट्रपति बाइडेन ने फॉगी बॉटम स्थित अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्यालय में विदेश नीति पर अपना अंतिम भाषण दिया.

संकटों का डटकर किया सामना

बाइडेन ने अपने प्रशासन की उपलब्धियों और पिछले चार वर्षों में दुनिया में आए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘‘एक नया दौर शुरू हो गया है. इन चार वर्षों में कई संकट आए जिनका हमने डटकर सामना किया. मेरे विचार में, हम इस संकट के दौर में पहले से कहीं अधिक मजबूती के साथ उभरे हैं. वैश्विक अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, मानवीय मूल्यों का भविष्य और बाकी बहुत कुछ यह एक तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा है. मैं हमारे प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं कि अमेरिका ग्‍लोबल प्रतिस्पर्धा में परचम लहरा रहा है.’’

मजबूत हुआ है अमेरिका

जो बाइडेन ने आगे कहा कि अमेरिका अधिक मजबूत हुआ है, उसके साझेदारों से रिश्‍ते भी मजबूत हुए हैं. वहीं उसके प्रतिद्वंद्वियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए कोई जंग नहीं किया. राष्ट्रपति रहने के दौरान, मैंने हर तरह से अमेरिका की ताकत को बढ़ाया है.

हमने अपनी कूटनीतिक ताकत को बढ़ाया और देश के इतिहास में अमेरिका ने अब तक के सबसे अधिक साझेदार बनाए हैं. अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कहा कि उनके और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पदभार संभालने बाद से अमेरिका ने देश तथा दुनिया में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाया है.

ट्रंप के लिए मजबूत स्थिति

बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी विदेश नीति के उनके नेतृत्व ने अमेरिका को अधिक सुरक्षित और आर्थिक तौर पर अधिक सुरक्षित बना दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप को एक ऐसा राष्ट्र विरासत में मिलेगा, जिसे चार वर्ष पहले के मुकाबले में अधिक मजबूत और विश्वसनीय माना जाता है.

ये भी पढ़ें :- लेबनान को तीन साल बाद मिला नेतृत्व, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के जज नवाफ सलाम को बनाया गया प्रधानमंत्री

 

Latest News

आज का सुविचार 22 अगस्त 2026: दिन की शुरुआत इन अनमोल विचारों के साथ करें, सकारात्मक सोच से बदल सकती है जिंदगी

Aaj Ka Suvichar 22 August 2026: हर सुबह नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आती है. पढ़ें आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार और सकारात्मक सोच के साथ अपने दिन की शुरुआत करें.

More Articles Like This

Exit mobile version