‘हमने मार गिराया…’, ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा दावा

Must Read

US and Iran : काफी लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा था. फिलहाल दोनों देशों के बीच 14 दिन के सीजफायर पर सहमति भले बन चुकी हो, लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव अभी भी बरकरार है. बता दें कि इसी बीच इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हारशी को मार गिराने का बड़ा दावा किया है. वैसे अभी तक इसे लेकर हिजबुल्लाह की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आयी है.

इस मामले को लेकर इजरायली सेना का कहना है कि ‘आईडीएफ ने बेरूत क्षेत्र में हमला किया और हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के पर्सनल सेक्रेटरी और भतीजे अली यूसुफ हारशी को मार गिराया.’

सशस्त्र ग्रुप और तेहरान के लिए बड़ा झटका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने गुरुवार को ऐलान किया है कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में रात भर चले हमले में ईरान समर्थित लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के चीफ नईम कासिम को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि अगर हिजबुल्लाह नईम कासिम के भतीजे की मौत की पुष्टि करता है तो यह सशस्त्र ग्रुप और तेहरान के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि हिजबुल्लाह मध्य पूर्व में ईरान के प्रमुख सहयोगियों में से एक है.

इजरायल ने लेबनान में किए हमले

जानकारी के मुताबिक, ईरान के साथ सीजफायर पर बनी सहमति के बाद भी लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. बता दें कि लगातार इन हमलों में 254 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही हमले में लेबनान के इमाम की भी मौत हुई है. ऐसे में इस हमले को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं रहेगा.

लेबनान पर हमले रोकने की अराघची ने दी चेतावनी

बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान पर हमले रोकने की चेतावनी दी और यह भी कहा कि अगर लेबनान पर हमले नहीं रोके गए तो ईरान सीजफायर के समझौते को रद्द कर देगा. इसके साथ ही उन्‍होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘ईरान-अमेरिका युद्धविराम की शर्तें स्पष्ट हैं, अमेरिका को या तो युद्धविराम चुनना होगा या इजरायल के माध्यम से युद्ध जारी रखना होगा. वह दोनों नहीं चुन सकता.’

इसे भी पढ़ें :- भारत में तेजी से बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, घरेलू उत्पादन और आर्थिक विकास में आएगी मजबूती

Latest News

22 April 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This