सीरिया में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, घर में घुसकर ISIS कमांडर व दो आतंकियों को किया ढेर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Anti Terrorism Operation: अमेरिका ने सीरि‍या में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसके तहत अमेरिकी सैन्‍य बलों ने आईएस के एक प्रमुख सरगना और दो अन्य आतंकी को मार गिराया है. इसकी जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन की ओर से दी गई है. बताया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य बलों ने शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में एक महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी अभियान चलाया, जिसमें आईएस के एक प्रमुख सरगना और दो अन्य आतंकी मारे गए.

वहीं, पेंटागन की सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि अलेप्पो क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई, जिसमें आतंकवादी धिया जावबा मुस्लीह अल-हरदानी और उसके दो बेटे मारे गए. साथ ही ये भी कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने इस कार्रवाई के दौरान विशेष ऑपरेशन कमांडो की मदद ली थी.

ड्रोन हमलों से भी ज्‍यादा खतरनाक होते है ये ऑपरेशन

बता दें कि ये कमांडो हेलीकॉप्टर द्वारा संचालित होते हैं और आमतौर पर इन अभियानों में हमलावर विमानों और ड्रोनों का भी इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, ऐसे ऑपरेशन सैनिकों के लिए काफी खतरनाक होते है, क्‍योंकि इसमें जान जाने का भी खतरा होता है. क्योंकि यह ड्रोन हमलों से ज्यादा जोखिमपूर्ण होते हैं इसके  बावजूद इस ऑपरेशन ने अमेरिकी सेना को अहम सफलता दिलाई है.

अमेरिका ही नहीं सीरिया के लिए भी घातक थे ये आतंकी

सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस कार्रवाई में मारे गए आतंकवादी अमेरिकी और गठबंधन सेनाओं के लिए ही नहीं, बल्कि सीरिया की नई सरकार के लिए भी एक बड़ा खतरा थे. वहीं, इस छापेमारी में तीन महिलाएं और तीन बच्चें भी मौके पर मौजूद थें, जिन्‍हें कोई चोट नहीं आई.

अमेरिकी सेना की पहली बड़ी सफलता

यह ऑपरेशन इस साल आईएस के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा किया गया पहला महत्वपूर्ण मिशन था. पेंटागन के अधिकारियों के मुताबिक, इस मिशन में कोई अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ, जो इस अभियान की सफलता और सावधानी को दर्शाता है.

इसे भी पढे:-चूर-चूर हुए ड्रैगन के सपने! मालदीव के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर पीएम मोदी का पोस्टेर देखकर तिलमिलाया चीन

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version