US: भारत को अमेरिका ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, दोनों देशों के बीच संबंधों की भी तारीफ की

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US:आज भारत में पूरे धूमधाम के साथ आजादी का जश्‍न मनाया जा रहा है. इसी बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी भारत के लोगों को उनके देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. साथ ही उन्‍होंने लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के साझा मूल्यों पर आधारित दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी पर प्रकाश डाला.

भारत-अमेरिका संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का जश्न

अमेरिका की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में ब्लिंकन ने कहा कि ‘संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से मैं भारत के लोगों को 15 अगस्त को अपने देश की स्वतंत्रता की वर्षगांठ मनाने की बधाई देता हूं. उन्‍होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर, हम भारतीय लोगों के समृद्ध और विविध इतिहास और अमेरिका-भारत संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का जश्न मनाते हैं.’

आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘हमारी व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहरे संबंधों पर आधारित है तथा लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानव गरिमा के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की नींव पर बनी है.’

नेपाल के प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई

अमेरिकी विदेश मंत्री के अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है. उन्होंने “यह दिन हमारे देशों के बीच मित्रता और सहयोग के बंधन को और मजबूत करे. नेपाल-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने की उम्मीद है.”

इसे भी पढें:-Independence Day: भारत की आजादी के जश्न में डूबा Google, टेक जायंट ने बनाया खास थीम वाला Doodle

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version