अमेरिका के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खत्म हुआ तेल, जहां के तहां खड़े हो गए प्लेन, NOTAM जारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Aviation news: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के चीकटोवागा शहर में स्थित बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेल खत्म हो गया है, जिसके चलते वहां मौजूद किसी भी प्लेन में रिफ्यूलिंग यानी फ्यूल भरने का काम नहीं हो पा रहा है. ऐसे में सभी प्लेन जहां थे, वहीं रुक गए हैं. इस परिस्थिति को लेकर NOTAM भी जारी कर दिया गया है.

दरअसल, अमेरिका में यदि किसी एयरपोर्ट, रनवे, हवाई रास्ते या एयरस्पेस में ऐसी कोई असामान्य या अस्थायी स्थिति हो जिसकी जानकारी पायलट को उड़ान से पहले होना जरूरी है, तो उसके बारे में NOTAM जारी किया जाता है. इसका फुल फॉर्म नोटिस टू एयरमेन, या नोटिस टू एयर मिशन्स होता है.

एयरलाइन ने अपने विमानों को दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका की एक बड़ी एयरलाइन ने अपने विमानों को निर्देश दिया है कि यदि वो बफेलो इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे हैं, या फिर तेल भरने और उड़ान जारी रखने के लिए लेओवर कर रहे हैं तो पहले किसी पड़ोसी एयरपोर्ट पर रुके और फिर पर्याप्त तेल भरें.

वजह क्या है?

दरअसल, बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक छोटा एयरपोर्ट है और वहां फ्यूल या तेल पाइपलाइन के जरिए नहीं, बल्कि ट्रकों से पहुंचाया जाता है. ऐसे में अभी ये कहना मुश्किल है कि असल समस्या क्या है. वही, खबर लिखे जाने तक आधिकारिक रूप से वजह नहीं बताई गई थी. ऐसे में हो सकता है कि स्थानीय टर्मिनल में कोई उपकरण खराब हुआ हो सकता है या फ्यूल की गुणवत्ता से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. अब जब एयरलाइंस को इसकी जानकारी दे दी गई है, तो वे ज्यादातर मामलों में अपने साथ एक्स्ट्रा फ्यूल लेकर उड़ान भर सकती हैं.

Latest News

Snake Bite Alert: मानसून में बढ़ा सांपों का खतरा, सर्पदंश के बाद पहला घंटा सबसे अहम, जानें क्या करें

मानसून में सांपों के निकलने और सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने लोगों को अलर्ट करते हुए बताया कि सांप के काटने के बाद शुरुआती एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है.

More Articles Like This

Exit mobile version