कनाडा के सामने झुकता नजर आ रहा अमेरिका! स्टील और एल्युमीनियम टैरिफ पर लिया यू-टर्न

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Canada Trade War: वर्तमान में अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट वापसी के बाद युद्ध स्तर पर अपने चुनावी वादों को लागू करना शुरू किया है, लेकिन कनाडा के सामने यूएस झुकता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार ने कहा कि कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ को दोगुना कर 50 फीसदी करने की योजना को रोक दिया गया है, क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध के वजह से भ्रम और अनिश्चितता का स्थिति है.

बढ़े हुए टैरिफ नहीं होंगे लागू

मंगलवार को ये बयान वरिष्‍ठ आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो ने सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में दिया है. उन्होंने स्‍पष्‍ट किया है कि बढ़े हुए अमेरिकी टैरिफ बुधवार को योजना के अनुसार लागू नहीं होंगे. नवारो का ये बयान कनाडा के ओंटारियो प्रांत के पीएम डग फोर्ड की ओर से अमेरिकी बिजली निर्यात पर लगाए गए सरचार्ज को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आया. जिसके बाद समझा जा रहा है कि अगर कनाडा भी टैरिफ जारी रखता है, तो अमेरिका लंबे समय तक इस ट्रेड वार को जारी नहीं रख सकता है.

यू-टर्न को मजबूर हुआ ट्रंप प्रशासन

राष्‍ट्रपति ट्रंप के टैरिफ लागू करने का फैसला बैकफायर होता दिखाई दे रहा है. अमेरिका बाजार में गिरावट आई है और चीन और कनाडा ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाया है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने पहले कहा था कि हमने कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जो बुधवार से लागू होगा. इसके बाद नवारो ने इसे वापस ले लिया है.

कनाडा के नए पीएम का आक्रामक रुख

वहीं जस्टिन ट्रूडो की जगह लेने वाले कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी अमेरिका और ट्रंप को लेकर अपना कठोर रुख रखते हैं. मार्क कार्नी ने कनाडाई सामान पर टैरिफ लगाने और कनाडा को ‘अमेरिका का 51 वां राज्य’ बनाने की उनकी लगातार धमकियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की है. इसके साथ ही कहा कि कोई है जो हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें :- मॉरीशस में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले-नया संसद भवन बनाने में मदद करेगा भारत

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version