अमेरिका-चीन संबंध नई ऊंचाईयों पर, ट्रंप बोले- “स्थायी शांति और सफलता” का खुला रास्ता

Must Read

US-China Relations : वर्तमान में अमेरिका-चीन के बीच रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हाल ही में दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात मलेशिया में हुई. इस मुलाकात के दौरान अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन का कहना है कि दोनों देश अब आपसी बातचीत बढ़ाएंगे और रिश्तों को मजबूत करेंगे.

ऐसे में अमेरिका के रक्षा सचिव हेगसेथ ने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा कि “मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और अब हम दोनों मानते हैं कि अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से कहीं बेहतर हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि दक्षिण कोरिया में दोनों देशों के नेताओं के इस ऐतिहासिक मुलाकात के बाद मेरी भी एडमिरल डोंग के साथ सकारात्मक बैठक हुई.” जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने शांति, स्थिरता और अच्छे रिश्तों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है. साथ ही इस मुलाकात को लेकर हेगसेथ ने भी कहा कि ट्रंप की “G2 मीटिंग” ने अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय तक शांति और सहयोग की नींव रख दी है.

“स्थायी शांति और सफलता” का खुला रास्ता- ट्रंप

इसी कड़ी में डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लेटफॉर्म पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई मुलाकात बहुत सफल रही और इस बैठक से दोनों देशों के बीच “स्थायी शांति और सफलता” का रास्ता खुल गया है.

APEC सम्मेलन के दौरान हुई नेताओं की मुलाकात

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं की यह मुलाकात दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में APEC सम्मेलन के दौरान हुई थी. ऐसे में ट्रंप ने बताया कि चीन ने अमेरिका से सोयाबीन और दूसरे कृषि उत्पादों की बड़ी मात्रा में खरीदारी करने का वादा किया है. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि “यह राष्ट्रपति शी का एक अच्छा और भरोसेमंद कदम है.”

इस दौरान वि‍शेषज्ञ दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग की दिशा में एक नया मोड़ मान रहे हैं, जो कि आने वाले समय में शांति और आर्थिक स्थिरता के लिए अहम साबित हो सकता है.

शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद ट्रंप ने की घोषणा

बता दें कि दोनों नेताओं की दक्षिण कोरिया में मुलाकात के दौरान कई अहम फैसले लिए गए. जिसमें दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर भी समझौता हुआ और ट्रंप ने घोषणा भी की, कि चीन पर लगने वाले शुल्क को 57% से घटाकर 47% किया जाएगा. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने बैठक को शानदार बताया. उन्‍होंने ये भी कहा कि‍ यह फैसला अमेरिकी किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और व्यापारिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा.

  इसे भी पढ़ें :- Draupadi Murmu: आज हरिद्वार पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This