अमेरिका और चीन खेल रहे टैरिफ-टैरिफ का खेल! चीन 125% तो अमेरिका 145% वसूलेगा टैरिफ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-China Tarrif War: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में अमेरिका ने गुरुवार को चीन से आयात होने वाले सामान और सेवाओं पर टैरिफ को बढ़ाकर 145 प्रतिशत करने का ऐलान किया था, जिसपर चीन ने भी जवाबी कार्रवाई की है. दरअसल, अब चीन ने भी अमेरिका से आयात होने वाले सामान और सेवाओं पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी है.

शुक्रवार को चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि चीन ने आयातित अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 84 प्रतिशत था. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि अमेरिकी शुल्क बढ़ोतरी को लेकर चीन ने विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा भी दायर किया है.

…इकलौता देश चीन

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका द्वारा चीन पर कुल 145 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है. इससे पहले चीन ने अमेरिका पर 84 प्रतिशत टैरिफ लगाकर जवाबी कार्रवाई की थी. साथ ही कुछ अमेरिकी कंपनियों के इंपोर्ट पर बैन भी लगा दिया था. हालांकि, इस मुद्दे को सुलझाने के लिए चीन ने अमेरिका के साथ बातचीत करने में भी दिलचस्पी जाहिर की थी. आपको बता दें कि चीन एकमात्र ऐसा देश है जिसने अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है.

ट्रंप ने शुरुआत में चीन पर लगाया था 34% टैरिफ

दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-चीन समेत दुनिया के कई देशों पर अलग-अलग टैरिफ लागू किया था, हालांकि अब कुछ देशों को इस टैरिफ से 90 दिनों के लिए राहत भी दी गई है. अमेरिका का कहना है कि जो देश टैरिफ मामले में बातचीत के लिए तैयार है, उन्‍हें कुछ दिनों के लिए टैरिफ से राहत दी गई है, लेकिन चीन के कोई छुट नहीं है.

चीन पर नहीं हुआ अमेरिकी धमकी का कोई असर

बता दें कि ट्रंप ने शुरुआत में चीन पर 34 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था, जिसके बाद चीन ने भी अमेरिका पर 34 प्रतिशत का जवाबी टैरिफ लगा दिया और यही से दोनों देशों के बीच टैरिफ वॉर की शुरुआत हो गई. इसके बाद ट्रंप ने चीन को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने जवाबी टैरिफ नहीं हटाया तो अमेरिका उन पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा देगा, यानी कुल 84 प्रतिशत, लेकिन चीन पर इस धमकी का कोई असर नहीं हुआ.

अमेरिका की धमकी के बावजूद पीछे नहीं हटा चीन

ऐसे में गुस्साए ट्रंप ने चीन पर 84 प्रतिशत की बजाय सीधे 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया, जिसके बावजूद भी चीन पीछे नहीं हटा और उसने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ को 34 प्रतिशत से बढ़ाकर सीधे 84 प्रतिशत कर दिया. जिससे बौखलाएं अमेरिका ने चीन पर लगाए गए टैरिफ को 104 प्रतिशत से बढ़ाकर सीधे 125 प्रतिशत कर दिया.

इसे भी पढें:-अमेरिका के साथ ट्रेड डेफेसिट कम करने के लिए भारत ने निकाला नया रास्ता, खुश हो जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

Latest News

श्रद्धा, भाव और शांति से किया गया कर्म ही होता है सार्थक— दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, अपात्रक श्राद्ध जो होता है, वह श्राद्ध व्यर्थ हो जाता...

More Articles Like This

Exit mobile version